{"_id":"5e1edd4c8ebc3e4b494caf02","slug":"kabir-bedi-birthday-know-about-his-love-story-with-parveen-dusanj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबीर बेदी ने 70 की उम्र में 30 साल छोटी लड़की से की थी चौथी शादी, ऐसी थी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कबीर बेदी ने 70 की उम्र में 30 साल छोटी लड़की से की थी चौथी शादी, ऐसी थी लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kabir bedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता कबीर बेदी ने भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों में काम कर अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है। कबीर बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे । कबीर बेदी ने अपनी लाइफ में 4 शादियां की। उनकी चौथी बीवी परवीन दुसांज हैं जो कबीर से 29 साल छोटी हैं ।
2 of 5
kabir bedi
परवीन और कबीर करीबी दोस्त थे और दोनों का 10 साल तक अफेयर रहा । कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में परवीन से शादी कर ली थी। परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर के साथ लिव इन में रहीं।
3 of 5
kabir bedi
परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं। परवीन और कबीर की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। कबीर से शादी के लिए परवीन के घर वाले राजी नहीं थे लेकिन बाद में सब मान गए। परवीन और कबीर की शादी गुरुद्वारे में हुई थी। यहां दोनों के परिवार के सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kabir Bedi
शादी में कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी इस शादी से नाखुश थीं। इस बात को लेकर पूजा ने गुस्सा भी जताया था। बता दें कि जब कबीर ने परवीन से शादी की थी तो उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और परवीन को डायन तक कहा था। कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए।
विज्ञापन
5 of 5
कबीर बेदी-प्रवीण दुसांझ
प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। सुसैन से तलाक के बाद कबीर ने 1990 में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की । फिर साल 2005 में ये रिश्ता भी खत्म हो गया। इसके बाद कबीर ने चौथी शादी परवीन दुसांज से की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।