दुनिया का शायद कोई भी पिता ने ये नहीं चाहता कि वो अपने बेटे की अर्थी उठाए। ऐसा जब भी होता है, आसमान से ऊंचे पिता का सिर पाताल तक धंस जाता है। अभिनेता कबीर बेदी की जिंदगी में वो दौर भी आया जब वो चाहकर भी अपने बेटे को सुसाइड करने से नहीं रोक पाए। आज कबीर बेदी का जन्मदिन है।
लाख कोशिशों के बाद भी बेटे को नहीं बचा पाए कबीर बेदी, सुसाइड नोट पढ़कर रह गए थे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर के बेटे सिद्धार्थ ने 26 साल की उम्र में सुसाइड किया था, यह घटना उनके दिल में एक नासूर की तरह बस गई। उन्होंने The Free Press Journal को दिए इंटरव्यू में अपनी आपबीती का खुलासा किया था। कबीर का कहना था कि मुझे पता था मेरा बेटा सुसाइड करने वाला है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वह अपने बेटे को नहीं बचा पाए। मेरे बेटे ने इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी से ऑनर्स किया था। फिर वह मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए नॉर्थ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी गया। यहीं से उसकी जिंदगी बदल गई।
पढ़ाई के दौरान वह डिप्रेशन में था, डिप्रेशन बढ़ता गया और वह सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गया था। उन्होंने अपने बेटे का इलाज करवाया लेकिन दवाइयां उसे उदासी की तरफ ले गई। उन्होंने अपने बेटे के हर दिन को पॉजिटिव बनाने की कोशिश की लेकिन उसकी बीमारी और ज्यादा गंभीर रूप ले रही थी। उसने खुद अपनी बीमारी के बारे में सर्च किया।
उसे पता लगा की इस बीमारी के गंभीर नतीजे होंगे। एक दिन उसने मुझसे कहा कि वह सुसाइड करने के बारे में सोच रहा है। यह बात सुनकर मैं हैरान हो गया था। मैं समझ गया था कि अब मुझे बड़े कदम उठाने होंगे और मैं इसी कोशिश में जुट गया। उसे खाना अच्छा नहीं लगता, टीवी भी उसे बोर करने लगा। वो नौकरी भी नहीं करना चाहता था।
मेरी पत्नी निक्की और बेटा एडम भी उसका बहुत ख्याल रखते थे। एक दिन मैंने उसका ईमेल चेक किया तो मैं बुरी तरह चौंक गया था, यह मेल उसके दोस्तों के लिए था, जिसमें लिखा मुझे फेयरवेल देने आ जाओ। मैं डर गया और इसके बाद मैंने लॉस एंजिल्स के प्रिवेंशन स्कवॉड को फोन करके बुलाया। कबीर ने बताया कि शायद वो सबको बेवकूफ बना रहा था क्योंकि कुछ दिनों बाद उसने सुसाइड कर लिया। उसने एक लेटर छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि मैं दूसरी तरफ जा रहा हूं।
दीपिका पादुकोण ने दुकानदारों से एसिड मांगकर किया एक्सपेरिमेंट, बेहद डरावने आए नतीजे