{"_id":"5e1f78758ebc3e4ad9296a1c","slug":"kapil-sharma-shares-first-photo-of-his-daughter-and-revealed-her-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 16 Jan 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया था। नन्ही परी के आंखें खोलने के बाद से कपिल के फैंस इस बच्ची की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। लेकिन पहली बार कपिल ने खुद अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया है।
2 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : Instagram
कपिल शर्मा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की दो तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीर में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि कपिल की बेटी अपने पिता को निहार रही है। वहीं कपिल और गिन्नी मुस्कुराते हुए अपनी बेटी को देख रहे हैं।
3 of 5
Kapil Sharma's Daughter
- फोटो : Instagram
दूसरी तस्वीर में कपिल की बेटी अकेली नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्यारी बच्ची ने सफेद कलर की ड्रेस के साथ कैप भी लगाई हुई है। इन तस्वीरों पर अभी तक 20 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kapil Sharma and Deepika Padukone
- फोटो : twitter
इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। कपिल ने लिखा है, 'मिलिए हमारे जिगर के टुकड़े 'अनायरा' शर्मा से।' इस तस्वीर पर कई बड़े सेलिब्रिटीज के साथ हजारों लोग कमेंट्स कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : instagram
बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। शादी की सालगिरह से दो दिन पहले 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने इस बच्ची को जन्म दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।