फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चाणक्य' के लिए अपना सिर मुंडवाएंगे अजय देवगन, जानिए कब से शुरू हो सकती है शूटिंग

Thu, 16 Apr 2020 01:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 16 Apr 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Will Shave Head For Bald Look in his Upcoming Film Chanakya
Ajay Devgn

सफल अभिनय का एक साधारण फॉर्मूला है कि कलाकार और किरदार एक हो जाए। इस समीकरण पर खरे उतरने के लिए कलाकार अपने किरदार के हुलिए से लेकर हाव भाव को बखूबी अपनाते हैं। हिंदी सिनेमा जगत में फिल्मों की सेंचुरी मार चुके अजय देवगन भी अपनी आने वाली फिल्म 'चाणक्य' के लिए ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अजय इस फिल्म के लिए अपना सिर मुंडवाने जा रहे हैं।

Ajay Devgn Will Shave Head For Bald Look in his Upcoming Film Chanakya
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे के अनुसार, 'जितना दिखता है यह उतना मुश्किल भी नहीं है। 'चाणक्य' एक पीरियड फिल्म है। अपने किरदार की सच्चाई को बनाए रखना कलाकार के लिए बेहद जरूरी होता है।' अजय देवगन के लिए यह एक बड़ा फैसला है। दरअसल इस तरह के गेटअप में आने के बाद अजय के लिए कुछ दिनों के लिए दूसरी फिल्मों की शूटिंग करना मुमकिन नहीं होगा। वह कुछ दिनों के लिए सिर्फ इसी प्रोजेक्ट के साथ बंधे रहेंगे।

Ajay Devgn Will Shave Head For Bald Look in his Upcoming Film Chanakya
neeraj pandey - फोटो : social media

इस आधार पर यह चर्चा है कि अजय देवगन 'चाणक्य' की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पूरा कर लेंगे। 'चाणक्य' की शूटिंग शुरू होने को लेकर नीरज पांडे ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग कब तक शुरू होगी इस बारे में बात करना अभी थोड़ा मुश्किल होगा। लॉकडाउन के चलते अभी इसकी योजना नहीं बनाई जा सकी है कि शूटिंग कब से शुरू की जा सकती है। हां, मैं यह जरूर बता सकता हूं कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी की जा चुकी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Will Shave Head For Bald Look in his Upcoming Film Chanakya
Ajay Devgn

गौरतलब है कि नीरज पिछले करीब दो सालों से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान वह घर से लगातार फिल्म से जुड़े लोगों से बातचीत कर आगे की योजना पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेता अजय देवगन के पास इस समय कई सारी फिल्में लाइनअप हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इन फिल्मों पर काम नहीं किया जा पा रहा है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Will Shave Head For Bald Look in his Upcoming Film Chanakya
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के अलावा अजय देगवन के पास भारत-पाक युद्ध पर आधारित अभिषेक दुधैया निर्देशित फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया', अमित शर्मा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान', एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर', सुपरहिट तमिल फिल्म 'कैथी' की रीमेक और इंद्र कुमार की फिल्म 'थैंक गॉ़ड' जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं। वहीं बीते दिनों वह पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed