{"_id":"5e9808d48ebc3e774f34f95c","slug":"unseen-images-of-ramanad-sagar-ramayana-stars-arun-govil-dipika-chikhlia-sunil-lahri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback: रामायण के राम-लक्ष्मण का असल में ऐसा है रिश्ता, 33 साल पुरानी तस्वीर में सामने आया सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback: रामायण के राम-लक्ष्मण का असल में ऐसा है रिश्ता, 33 साल पुरानी तस्वीर में सामने आया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम लक्ष्मण
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन की वजह से रामायण फिर से हर घर में देखा जा रहा है। गुमनाम हो चुके इस शो के सितारे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। रामायण से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं, इस बीच रामायण में भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और सुनील लहरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 of 5
लक्ष्मण
- फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हो रही इस Throwback तस्वीर में अरुण गोविल, सुनील लहरी के चेहरे पर शायद कुछ लगा रहे हैं। ये तस्वीर रामानंद सागर की रामायण के सेट की है। इस तस्वीर में दोनों सगे भाईयों की तरह प्यार दिखा रहे हैं। शो की तरह ही बाहरी दुनिया में भी दोनों का प्यार एक जैसा ही है।
3 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे भी जिस दिन से रामानंद सागर की 'रामायण' दूरदर्शन पर फिर से शुरू हुआ है, उसी दिन से शो के कलाकार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी की फोटो वायरल होती है तो कभी भगवान राम बने अरुण गोविल की। रामायण के कलाकरों ने जितनी लोकप्रियता पाई शायद ही किसी और कलाकार ने पाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ramayan
- फोटो : file photo
एक तस्वीर में अरुण गोविल दीपिका चिखलिया के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें रामायण के बाद अरुण गोविल ने सुनील लाहिरी के साथ मिलकर 'राम लक्ष्मण प्रॉडक्शन कंपनी' खोल ली तो वहीं दीपिका चिखलिया ने हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली। दीपिका आखिरी बार फिल्म बाला में नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Ramayan
- फोटो : Social Media
रामानंद सागर का 'रामायण' दूरदर्शन का एक सुपरहिट सीरियल था जिसे प्रसारित हुए अब पूरे 33 साल हो चुके हैं। रामानंद सागर का ये सीरियल जनवरी 1987 से जुलाई 1988 के बीच प्रसारित हुआ था। एक बार फिर इस सीरियल का प्रसारण किया जा रहा है। लेकिन इसकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।