{"_id":"661a6f3deaa65f90580fa52f","slug":"ajay-devgn-wishes-maidaan-director-amit-sharma-happy-birthday-shared-photo-from-film-set-2024-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: अजय देवगन ने मैदान के निर्देशक को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर लिखी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: अजय देवगन ने मैदान के निर्देशक को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर लिखी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 13 Apr 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, अमित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में उनके निर्देशन में बनी फिल्म मैदान बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। उनके बर्थडे के खास मौके पर अभिनेता अजय देवगन ने उनके लिए एक खास पोस्ट लिखा है। अजय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शूटिंग के दौरान सेट पर ली गई अपनी और अमित की एक तस्वीर साझा की है।
इस फोटो में अजय देवगन सफेद शर्ट के साथ बेज रंग की पैंट और प्रिंटेड टाई पहने दिख रहे हैं। उन्हें अमित की ओर देखते हुए पोजे देते देखा जा सकता है। फोटो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में निर्देशक को शुभकामनाएं भी दी हैं। फिल्म की बात करें तो अजय-स्टारर मैदान इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
3 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। ईद के बावजूद यह फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई नहीं कर सकी। पेड प्रीव्यू को मिलाकर फिल्म ने सात करोड़ 10 लाख रुपये से ओपनिंग ली। अजय देवगन जैसे बड़े स्टार और ईद के त्योहार पर फिल्म की यह कमाई काफी निराशाजनक मानी जाएगी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने महज तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां और मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
मैदान की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर बड़े मियां छोटे मियां से है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में दोनों सितारे जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए हैं। देश के साथ विदेश में भी फिल्म की सराहना की जा रही है। वहीं, मैदान की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।