फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एजाज खान ने जमानत मिलने के चंद घंटे बाद ही कर दिया ये ट्वीट, बटोर रहा सुर्खियां

Sat, 25 Apr 2020 11:24 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 25 Apr 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Ajaz Khan first tweet after bail says Justice has been prevailed
एजाज खान - फोटो : file photo

फेसबुक लाइव के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) को हिरासत में ले लिया गया था। छह दिन बाद एजाज को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर शुक्रवार को जमानत दे दी गई। जमानत मिलते ही अभिनेता ने पहला ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है। 

Ajaz Khan first tweet after bail says Justice has been prevailed
Ajaz Khan - फोटो : file photo

इस ट्वीट में एजाज ने सभी लोगों का शुक्रिया किया है। एजाज ने ट्वीट किया- 'आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। न्याय की जीत हुई है। मैं अपने वकील नाजनीन खत्री और जोहेब शेख का शुक्रगुजार हूं। आप सभी को मेरा प्यार।' 
 

Ajaz Khan first tweet after bail says Justice has been prevailed
Ajaz Khan - फोटो : Social Media

विवादों में रहने वाले एजाज खान को 18 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एजाज के खिलाफ मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद खार पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजाज की गिरफ्तारी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajaz Khan first tweet after bail says Justice has been prevailed
Ajaz Khan - फोटो : instagram

दरअसल, इस मामले की शुरुआत तब हुई जब एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। एजाज ने इस वीडियो में हिंदु-मुस्लिम भावनाएं भड़काने की कोशिश की थी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि देश में होने वाली हर घटना के लिए जिम्मेदार एक मुस्लिम को ही माना जाता है। वहीं इस दौरान उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी को इसका जिम्मेदार ठहराया था। 

विज्ञापन
Ajaz Khan first tweet after bail says Justice has been prevailed
Ajaz Khan - फोटो : instagram

एजाज का आरोप था कि ये सब कोरोना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो में एजाज ये भी कहते हैं कि 'ऐसे लोग जो देश में ऐसा कर रहे हैं, उन सब को कोरोना हो जाए।' इस वीडियो के बाद एजाज की सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की मांग होने लगी। यहां तक कि गिरफ्तारी के लिए हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

इस झगड़े के बाद हुई थी अरिजीत सिंह की गिरफ्तारी, जानिए गायक की ये 10 अनसुनी कहानियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed