फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाई पाई को मोहताज हो गए थे ये 5 बॉलीवुड स्टार, एक ने तो भीख मांगकर किया गुजारा

Sun, 04 Aug 2019 11:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 04 Aug 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
AK Hangal to Parveen Babi these 5 Famous Bollywood Celebs Who Gone Bankrupt
Parveen Babi and A.K. Hangal - फोटो : Social Media

मायानगरी मुंबई में रोज हजारों लोग एक्टर बनने का ख्वाब लेकर पहुंचते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही पर्दे तक पहुंच पाते हैं। फिर इनमें से भी कुछ किस्मत वाले होते हैं जो इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनकर उभरते हैं। करोड़ों कमाने वाले इन स्टार्स की जिंदगी में दुख कम नहीं होते। कभी-कभी इनकी स्थिति भी भिखारी जैसी हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो अर्श से फर्श पर आ गए।

AK Hangal to Parveen Babi these 5 Famous Bollywood Celebs Who Gone Bankrupt
parveen babi

परवीन बॉबी
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नमक-हलाल', 'अमर अकबर एंथनी', 'शान' और 'दीवार' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं खूबसूरत एक्ट्रेस परवीन बॉबी को भी पैसों की कमी के चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। परवीन बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं। देश के लिए यह बहुत अचंभित करने वाली खबर थी जब कम उम्र में ही परवीन दुनिया को अलविदा कह गई थीं। वह अपने जूहू वाले अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। यहां तक कि हाल ऐसा हो गया था कि बॉलीवुड ने परवीन को पागल करार कर दिया था। 

AK Hangal to Parveen Babi these 5 Famous Bollywood Celebs Who Gone Bankrupt
mitali sharma

मिताली शर्मा
26 वर्षीय एक्ट्रेस मिताली शर्मा अपने मां-बाप के खिलाफ जाकर हीरोइन बनने चली थीं। मिताली ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब मिताली को काम मिलना बंद हो गया। इससे मिताली सदमे में चली गईं और उन्होंने लोगों की कार के शीशे तोड़कर उन्हें गाली देने शुरू कर दिया, इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सबसे पहले खाने के लिए कुछ मांगा। उन्हें भीख मांगकर गुजारा तक करना पड़ा था। वह पूरी तरह से पागल हो गईं और उन्हें पागलखाने में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
AK Hangal to Parveen Babi these 5 Famous Bollywood Celebs Who Gone Bankrupt
Gitanjali
गीतांजलि नागपाल
मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन के साथ रैंप पर चलने वालीं मॉडल गीतांजलि नागपाल एक एक्ट्रेस बनकर उभरीं। लेकिन वह फिल्मों में बड़ी फ्लॉप साबित हुईं। इसके बाद वह ड्रग्स की आदी हो गईं। बता दें कि गीतांजलि साउथ दिल्ली की मार्केट में भीख मांगते हुए देखी गई थीं। यहां तक कि अपना गुजारा करने के लिए वह एक मेड भी बन गई थीं।
विज्ञापन
AK Hangal to Parveen Babi these 5 Famous Bollywood Celebs Who Gone Bankrupt
A K Hangal - फोटो : twitter

ए के हंगल 
ए के हंगल ने 70 से 90 के दशक तक ज्यादातर फिल्मों में पिता या फिर एक्टर्स के करीबी रिश्तेदार का किरदार निभाया। यहां तक कि शोले फिल्म में उनका रहीम काका का किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। आखिरी दिनों में उन्हें निजी जिंदगी में काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि ए के हंगल के बेटे ने जब इलाज के लिए पैसे ना होने की बात बताई थी तो उस वक्त अमिताभ बच्चन ने उन्हें इलाज के लिए 20 लाख रुपये दिए थे। साथ ही करण जौहर समेत कई और हस्तियों ने आर्थिक रूप से मदद की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed