फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्रिशाला और संजय दत्त के बीच बढ़ रही है दरार! दोस्त का खुलासा- बेटी के लिए दरवाजे बंद

Sun, 04 Aug 2019 11:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 04 Aug 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
widening rift between Sanjay Dutt and his daughter Trishala
Trishala With Sanjay Dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त की जिंदगी एक फिल्म की तरह है, जहां कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। यही वजह है कि संजय लोगों के सामने सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही लाते हैं लेकिन पर्सनल लाइफ पर वो कभी खुलकर बात नहीं करते। हाल ही उनके बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया था। इस घटना के बाद से त्रिशाला एक दम टूट गईं। खबर है कि अब संजय और त्रिशाला के बीच दूरियां बढ़ रही हैं।

widening rift between Sanjay Dutt and his daughter Trishala
त्रिशाला और संजय दत्त

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त ने 29 जुलाई को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से फैन्स और उनके चाहने वालों ने उन्हें विश किया। लेकिन इस मौके से उनकी बेटी त्रिशाला नदारद रहीं। त्रिशाला अपने जन्म के बाद से ही USA में रह रही हैं।

widening rift between Sanjay Dutt and his daughter Trishala
त्रिशाला दत्त का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

संजय के जन्मदिन से कुछ दिनों पहले ही त्रिशाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि उनके ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत हो गई है। उन्होंने कई भावुक कर देने वाले संदेश सोशल मीडिया पर लिखे थे, लेकिन इस दुख की घड़ी में त्रिशाला के पिता संजय दत्त का कोई रिएक्शन नहीं आया। इसी वजह से अब पिता और बेटी के बीच दूरियां बढ़ने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
widening rift between Sanjay Dutt and his daughter Trishala
Sanjay Dutt Trishala - फोटो : instagram

रिपोर्ट की मानें तो संजय दत्त के एक करीबी दोस्त ने बताया, 'ऐसा लगता है कि संजय ने त्रिशाला के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं, क्योंकि न तो उन्हें यह पता चलता है कि उनकी बेटी की जिंदगी में क्या चल रहा है। वह उससे किसी भी तरह का इमोशनल कनेक्शन नहीं बना पाते हैं। दोनों के बीच किसी भी तरह का डायरेक्ट या इनडायरेक्ट कनेक्शन नहीं है।'

विज्ञापन
widening rift between Sanjay Dutt and his daughter Trishala
Trishala Dutt

इससे पहले संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी त्रिशाला का कहीं जिक्र नहीं था। इस पर संजय दत्त के दोस्त संजय मांजरेकर ने कहा था कि इतने महत्वपूर्ण हिस्से में बेटी का जिक्र न होना गलत है। आपको बता दें कि बीते साल त्रिशाला ने संजय दत्त को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामानाएं दी थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Birthday Daddy Dukes 🦁❤️ @duttsanjay — #teamleo #birthdayboy

A post shared by 🧿 Trishala Dutt (@trishaladutt) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed