{"_id":"5d45cc238ebc3e6cc226a22c","slug":"arbaaz-khan-birthday-specia-when-malaika-arora-ignored-salman-khan-for-arbaaz-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज के चक्कर में मलाइका ने सलमान तक को कर दिया था इग्नोर, शादी के लिए मिले थे हजारों ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज के चक्कर में मलाइका ने सलमान तक को कर दिया था इग्नोर, शादी के लिए मिले थे हजारों ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Salman Khan, Arbaz khan, Malaika arora
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को हुआ था। फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बाद भी अरबाज खान एक सफल अभिनेता नहीं बन पाए। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का रोल निभाया। उन्होंने अपनी पहली फिल्म दरार में विलेन की भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला था। अरबाज खान की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही। 2017 में उन्होंने अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा को तलाक दे दिया। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी कम फिल्मी नहीं रही। मलाइका को शादी के लिए हजारों ऑफर मिले लेकिन उन्होंने अरबाज खान के चक्कर में सलमान खान तक को इग्नोर कर दिया था।
2 of 8
malaika
- फोटो : malaika
मलाइका अरोड़ा कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग करने लगी थीं क्योंकि वो खुद कमाना चाहती थीं। इसी दौरान उन्हें वीजे बनने का मौका मिला। वीजे में मलाइका काफी हिट हो गईं क्योंकि अदाओं के चलते उनके लाखों फैन बन गए थे। मलाइका ने बताया था कि वीजे के तौर पर काम करने के दौरान उनके पास हजारों लव लैटर आने लगे। कोई उनसे शादी करना चाहता था तो कोई उनके खूबसूरत पैरों का बीमा करवाना चाहता था।
3 of 8
Arbaaz Khan, Malaika Arora
- फोटो : social media
जस अरोड़ा के साथ मलाइका के वीडियो को देखकर फराह खान ने मलाइका को बुलाया और उनसे छैंया छैंया गाने पर डांस करने को कहा। यह मलाइका का फिल्मी दुनिया में पहला कदम था। एक कॉफी के एड में मलाइका और अरबाज खान की मुलाकात फराह खान ने कराई थी। अरबाज को देखते ही मलाइका उनको दिल दे बैठीं। दोनों ने कई साल तक डेटिंग की, इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
malaika and amrita arora
एक प्रोग्राम के दौरान मलाइका और उनकी बहन सलीम खान की फैमिली से मिली। जहां अमृता सलमान खान को देखकर उनकी दीवानी हो गई थीं वहीं मलाइका ने सलमान को देखा तक नहीं और वो बस अरबाज खान को निहारती रहीं। अमृता ने उनसे कहा कि वो देखो सलमान खान, तब मलाइका ने कहा...सलमान नहीं वहां देखो (अरबाज की तरफ इशारा करके)...मलाइका ने कहा कि ये लड़का बिलकुल मेरे टाइप का है।
विज्ञापन
5 of 8
Arbaaz Khan Malaika Arora
- फोटो : twitter
यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का ही लड़की को शादी के लिए प्रपोज करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।