{"_id":"5d45be208ebc3e6c961a14cd","slug":"mahira-khan-shared-her-experience-when-she-meet-shah-rukh-khan-i-felt-butterflies-in-my-stomach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक एक्ट्रेस बोलीं-'शाहरुख को देखती हूं तो ऐसा लगता है मानो मेरे पेट में तितलियां उड़ रही हों'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाक एक्ट्रेस बोलीं-'शाहरुख को देखती हूं तो ऐसा लगता है मानो मेरे पेट में तितलियां उड़ रही हों'
Sun, 04 Aug 2019 11:28 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Mahira Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अपने देश के अलावा भारत में भी काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में मुख्य भूमिका निभाई थी। माहिरा खान के फैंस और फिल्म के दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की काफी पसंद भी किया था। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। अब माहिरा ने शाहरुख खान को लेकर बड़ी बात बोली है।
Mahira Khan
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार हाल ही में माहिरा खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह पहली बार शाहरुख खान से मिलीं तो उन्हें कैसा लग रहा था। उन्होंने कहा है कि, 'जब मैंने पहली बार शाहरुख खान को देखा तो मुझे ऐसा लगा मानों मेरे पेट में तितलियां उड़ रही हों।' माहिरा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
mahira khan
- फोटो : file photo
माहिरा खान ने ये बात किंग खान के लिए बॉलीवुड में अपने काम का अनुभव शेयर करने के दौरान बोली थी। हाल ही में माहिरा खान को लेकर पाकिस्तानी एक्टर फिरदौस जमाल ने विवादित बयान दिया था। जमाल ने माहिरा को ना केवल उम्रदराज कहा बल्कि उन्हें औसत दर्जे की मॉडल भी बताया। फिरदौस जमाल के इस बयान के बाद कई एक्ट्रेस माहिरा के समर्थन में उतरीं। साथ ही उन्होंने फिरदौस को खरी-खोटी भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Khan and Firdous Jamal
- फोटो : file photo
इस पूरे विवाद पर माहिरा खान ने पोस्ट पर फिरदौस जमाल को करारा जवाब दिया। माहिरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने लिखा- 'उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मेरा साथ दिया। मैंने उन लोगों से कुछ भी नहीं कहा था इसलिए समर्थन मिलना और भी खास हो जाता है। बतौर कलाकार मैं अपनी इंडस्ट्री पर गर्व करती हूं। मैं अपने सीनियर कलाकारों की आभारी हूं। मैं अपने आप पर गर्व महसूस करती हूं और अपने सफर पर भी। मैं गर्व से कह सकती हूं कि जो सही था मैंने वही किया, ना कि वो जो दूसरों को मेरे लिए सही लगा। मैं ऐसा आगे भी करती रहूंगी। इंशा अल्लाह।'
विज्ञापन
माहिरा खान
- फोटो : file photo
माहिरा ने आगे लिखा- 'दुनिया में बहुत सारे लोग नफरत करने वाले हैं, इसलिए प्यार को चुनिए। अन्य लोगों की राय के प्रति सहिष्णु हों और लड़ाई को मानसिकता के विरुद्ध होने दें, क्योंकि एक सफल महिला होना लोगों के लिए डरावने विचार से कम नहीं है। एक-दूसरे को चुनना बंद करें ताकि यह उद्योग और हमारा देश किसी दूसरे की तरह न पनपे।' माहिरा खान के इस पोस्ट को उनके फैंस ने समर्थन किया।