{"_id":"5d45a99c8ebc3e6caa3bb9ed","slug":"anil-kapoor-and-dharmendra-reaction-on-sachin-tendulkar-driverless-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिन ड्राइवर भागी सचिन की कार, वीडियो में दिखा 'चमत्कार', अनिल कपूर-धर्मेंद्र ने दिया ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिन ड्राइवर भागी सचिन की कार, वीडियो में दिखा 'चमत्कार', अनिल कपूर-धर्मेंद्र ने दिया ये रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट से संन्यास ले चुके मास्टर ब्लास्टर यानी सचिन तेंदुलकर बेहतरीन खेल के अलावा अपनी शानदार गाड़ियों के लिए भी हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। उनके पास एक से बढ़ कर एक कारें हैं। सचिन के पास Maruti 800 से लेकर बेहद महंगी से महंगी कार तक है। वहीं अब उन्होंने अपनी एक बेहद खास कार का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड सितारे भी हैरान है।
2 of 5
sachin tendulkar car
- फोटो : Twitter
जी हां, दरअसल सचिन तेंदुलकर ने बिना ड्राइवर वाली कार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह खुद ड्राइव नहीं कर रहे हैं, बल्कि ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठ नजर आ रहे हैं और यह अपने आप चलती जा रही है। सचिन के पास ये पहली ड्राइवरलेस कार है, जो खुद बे खुद पार्क हो जाती है। उन्हें इस कार का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। जिसमें कार खुद ही पार्क होती दिखाई दे रही है।
Thrilling experience to witness my car park itself in my garage. It felt like Mr. India (@AnilKapoor) had taken control! 😋
I'm sure the rest of the weekend will be as exciting with my friends. pic.twitter.com/pzZ6oRmIAt
इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर अनिल कपूर और धर्मेंद्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनिल कपूर ने सचिन की कार की इस खास तकनीकी को अपनी फिल्म मिस्टर इंडिया से जोड़ा। साथ ही इस ड्राइवरलेस कार की तकनीकी की तारीफ भी की। वहीं दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी इस ड्राइवरलेस कार की तकनीकी देखकर हैरान हैं।
धर्मेंद्र ने सचिन की इस कार की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'अविश्वसनीय, मुझे तुम पर गर्व है डियर सचिन, तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं, जीते रहो।' अनिल कपूर और धर्मेंद्र के अलावा सचिन की इस ड्राइवरलेस कार का वीडिया पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Unbelievable, proud of you dear Sachin . Lots of love and good wishes to you . Jeete raho 👋
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने ड्राइवरलेस कार का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- गैराज में खुद पार्क हो रही कार का गवाह बनना बेहद रोमांचक अनुभव है। ऐसा लग रहा है कि कार का कंंट्रोल मिस्टर इंडिया ने ले लिया है। मुझे भरोसा है कि बचे हुआ सप्ताह के आखिरी दिन दोस्तों के साथ रोमांचक होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।