फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR, अक्षरा का आरोप, पोस्ट किए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो

Sun, 04 Aug 2019 11:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Aug 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress file a complaint against actor singer Pawan Singh
Pawan Singh - फोटो : Twitter

भोजपुरी के पॉपुलर एक्टर-सिंगर पवन सिंह के खिलाफ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। अक्षरा ने आरोप लगाया है कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है।  

Bhojpuri actress file a complaint against actor singer Pawan Singh
Pawan Singh - फोटो : Twitter

पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामला आईटी सेल के पास है। पवन सिंह की मुश्किलें आईटी एक्ट 66 (A), 66 (E) और 67 बढ़ा सकती हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी संभव है। अक्षरा सिंह ने ये भी कहा है कि पवन सिंह ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर वो उनके साथ दोस्ती बरकरार नहीं रखती हैं तो वो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

 
Bhojpuri actress file a complaint against actor singer Pawan Singh
akshara singh - फोटो : social media
बीते दिनों अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress file a complaint against actor singer Pawan Singh
akshara singh

'उस वक्त मैंने उनका साथ दिया। पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिस वालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो। मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है। कई लड़कियों ने तो इनकी वजह से सुसाइड भी कर लिया। मैं अपने टैलेंट के दम पर यहां टिकी। इसी के लिए मेरे माता पिता ने भी सपना देखा था। आज भी मैं किसी का बुरा नहीं सोचती हूं। हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि उनकी तरह गंदगी फैलाऊं। जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तब भी उनका कहना था कि जइहें कहाँ, मेरे बिना काम कैसे करेगी।'

विज्ञापन
Bhojpuri actress file a complaint against actor singer Pawan Singh
akshara singh
अक्षरा ने आगे कहा जब मैंने काम शुरू किया, तो मुझे कई फोन करवाए। मुझे जान से मारने की धमकी दी। बड़े-बड़े डायरेक्टर से प्रोजेक्ट छिनवाये लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अगर मुझमें टैलेंट है, तो मुझे आगे बढ़ने से भगवान के अलावा कोई भी रोक नहीं सकता है। वही हुआ। मैंने एक्टिंग के बाद गाना भी शुरू कर दिया और लोगों ने अपने प्यार और आशीर्वाद से मुझे एक्सेप्ट किया।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed