फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका की शादी में श्लोका संग पहुंचे आकाश अंबानी, ईशा के मगंतेर का भी दिखा जेंटलमैन लुक

Sat, 01 Dec 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
akaash ambani with finace shloka mehta arrives jodhpur airport for priyanka wedding
akaash and shloka - फोटो : aajtak

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ पहुंचे हैं। आकाश के जीजा आनंद पीरामल भी एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। बता दें कि ईशा भी इस शादी में पहुंची हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उमेद भवन में प्रियंका की शादी चल रही है.

akaash ambani with finace shloka mehta arrives jodhpur airport for priyanka wedding
ambani famlly

जोधपुर एयरपोर्ट पर तीनों के लुक देखते ही बन रहे थे। जहां आकाश थ्री पीस में नजर आ रहे थे, तो वहीं उनकी मंगेतर श्लोका ने ऑरेंज कलर की वन पीस ड्रेस के साथ सन ग्लास लगाया हुआ था। आकाश की बहन ईशा के मंगेतर आनंद पीरामल का स्टाइल भी कुछ कम नहीं था। आकाश ने आसमानी रंग की ट्राउजर के साथ गहरे रंग का नीला कोट पहना हुआ था, जिसके नीचे सफेद रंग की शर्ट अलग ही जेंटलमैन लुक दे रही है। 

akaash ambani with finace shloka mehta arrives jodhpur airport for priyanka wedding
mukesh ambani - फोटो : file photo

इससे पहले ही आकाश के माता-पिता मुकेश और नीता अंबानी शादी में पहुंच चुके हैं जबकि दूसरी तरफ आज ही मुंबई में रणवीर-दीपिका का ग्रैंड रिसेप्शन होना है जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां दस्तक दे सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akaash ambani with finace shloka mehta arrives jodhpur airport for priyanka wedding
priyanka and nick - फोटो : twitter

प्रियंका की शादी में बाकी मेहमानों की बात करें तो बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ पहुंच चुकी है। बता दें कि प्रियंका और अर्पिता अक्सर एक साथ पार्टी करती दिखती हैं। अर्पिता के अलावा गायक मानसी स्कॉट, यूट्यबूर लिली सिंह, वीजे अनुशा दांडेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग पहुंच चुकी हैं। वहीं, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी इस शादी में मौजूद हैं।

विज्ञापन
akaash ambani with finace shloka mehta arrives jodhpur airport for priyanka wedding
Priyanka Nick party - फोटो : Instagram
सूत्रों के मुताबिक निक और प्रियंका की फैमिली के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच होगा। इस मैच में टीम का नाम एन और पी से रखा गया है। यह मैच कुछ ही ओवर का होगा जिसमें थोड़ी देर के लिए प्रियंका और निक भी शामिल होंगे। इसके बाद हल्दी सेरेमनी शुरू होगी यानी प्रियंका के हाथ पीले होंगे। बता दें कि अभी तक 250 मेहमान इस शादी में पहुंच चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed