फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे खुदकुशी के मामले में बड़ी खबर, सिंगर समर सिंह को मिली कोर्ट से जमानत

Tue, 07 Nov 2023 10:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 07 Nov 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Akanksha Dubey suicide case singer samar singh gets bail from allahabad high court
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल एक्ट्रेस के मौत के मामले में जेल पहुंचे आरोपी सिंगर समर सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में सिंगर जमानत मंजूर हो गई है।

Akanksha Dubey suicide case singer samar singh gets bail from allahabad high court
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत मामले में आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने समर सिंह की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद सिंगर समर सिंह की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई गई थी।

Akanksha Dubey suicide case singer samar singh gets bail from allahabad high court
आकांक्षा दुबे - फोटो : अमर उजाला

समर सिंह ने याचिका में खुद को निर्दोष बताया था, उनकी तरफ से कहा गया कि वह बेगुनाह है और उसे साजिशन इस मामले में फंसाया गया है। कोर्ट ने मामले में साक्ष्य और परस्थितियों को देखते हुए याची को जमानत दी है साथ ही ट्रायल में सहयोग का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Dubey suicide case singer samar singh gets bail from allahabad high court
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में 26 मार्च को संदिग्ध हालत में मिला था। खबरों के अनुसार उस वक्त एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग के लिए वाराणसी गई हुई थीं। इसी बीच उनकी मौत की खबर सामने आई जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

विज्ञापन
Akanksha Dubey suicide case singer samar singh gets bail from allahabad high court
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें आकांक्षा के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने अपना करियर महज 17 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। उनकी फिल्मों की लिस्ट में ‘मेरी जंग मेरा फैसला’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वीरों के वीर’, ‘फाइटर किंग’, ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: केलवन के बाद अब सात फेरों पर कयास, आयरा और नूपुर की शादी की तारीख पर लग रहा सट्टा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed