{"_id":"5c7f698abdec2213e272ddc8","slug":"akash-ambani-and-shloka-mehta-wedding-family-celebrates-maha-shivratri-with-grand-puja-at-antilia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी परिवार ने आकाश की शादी से पहले मनाई शिवरात्रि, बंदूक और तिरंगा बना दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी परिवार ने आकाश की शादी से पहले मनाई शिवरात्रि, बंदूक और तिरंगा बना दी शहीदों को श्रद्धांजलि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mukesh ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में बेटे आकाश की शादी का जश्न चल रहा है। आकाश 9 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता के साथ शादी रचाएंगे। इससे पहले अंबानी परिवार ने महाशिवरात्रि के मौके पर घर में भव्य पूजा का आयोजन किया।
2 of 5
mukesh ambani
इसके लिए शिवलिंग स्थापित की गई। बेटे की शादी के जश्न के बीच अंबानी परिवार देश के जवानों को याद करना भी नहीं भूला । पूरे परिवार ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। शिवलिंग के साथ एक ओर बंदूक और एक ओर तिरंगा बनाया गया । इस फंक्शन में भजन गाने के लिए सिंगर श्रेया घोषाल को बुलाया गया।
इसके अलावा इंडियन आइडल के विनर सलमान अली भी एंटीलिया में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे । पूजा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले आकाश और श्लोका का प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड में तीन दिन तक चला था । यहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी ।
इस पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, आमिर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, आलिया भट्ट, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, और करण जौहर जैसे बड़े सितारे पहुंचे थे। अब शादी के लिए अंबानी परिवार का घर राधा-कृष्ण थीम पर सजा है । एंटीलिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
बता दें कि आकाश की बारात 9 मार्च को दोपहर 3.30 बजे निकलेगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से विवाह की रस्में होगी। 10 मार्च को शादी का जश्न होगा। 11 मार्च को भी अंबानी-मेहता परिवार जियो सेंटर में रिसेप्शन देंगे। शादी में देश-विदेश से हस्तियां पहुंचेंगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।