सोनम कपूर की बहन रिया कपूर 5 मार्च को 32 साल की हो गई हैं। रिया ने हाल ही में फिल्म वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूस किया है। फिल्में प्रोड्यूस करने के अलावा रिया का अपना फैशन ब्रांड है जिसे सोनम कपूर एंडोर्स करती हैं। सोनम और रिया में खूब बनती है। अक्सर दोनों को पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखा जाता है। अब जब रिया का बर्थडे है तो जाहिर है सोनम के लिए ये किसी खास दिन से कम नहीं है।
सोनम ने बर्थडे पर शेयर की बहन के बचपन की तस्वीर, अर्जुन कपूर बोले-'ओह माई गॉड, सोनम तुम..'
सोनम ने इंस्टाग्राम पर रिया के साथ की बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रिया को सोनम केक खिला रही हैं। दोनों ने प्रिसेंस जैसी ड्रेस कैरी की हुई है। सोनम ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'डियर रिया, हैप्पी-हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बहन, तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त और पार्टनर हो। तुम्हारी किसी से कोई तुलना नहीं है। उम्मीद है ये साल तुम्हारी जिंदगी में और खुशियां आएं, साथ ही और ज्यादा फिल्में भी।'
A post shared by Zoya Solanki (@sonamkapoor) on
रिया के कजिन अर्जुन कपूर ने भी उन्हें देर से ही सही लेकिन विश कर दिया। अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें सोनम और रिया के साथ उन्होंने तिकड़ी बना रखी है। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- 'ओह माई गॉड, सोनम तुम इस तस्वीर में शानदार दिख रही हो ये हम सब जानते हैं लेकिन आज रिया का बर्थडे है मैं उसे विश करने वालों में पहले नंबर पर नहीं बल्कि आखिरी नंबर पर हूं। हैप्पी बर्थडे रिया।'
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
रिया का बर्थडे मनाने पूरा कपूर परिवार इन दिनों छुट्टियों पर गया है। रिया के जन्मदिन की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें अर्जुन कपूर के साथ मलाइका भी नजर आ रही हैं। माना जा रहा है मलाइका जल्द ही कपूर खानदान की बहू बन सकती हैं।
बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हॉट कपल बने हुए हैं। हर तरफ इन दोनों के रिलेशन की चर्चा हो रही है। हाल ही में ये भी खबर आई कि ये कपल अप्रैल महीने में क्रिश्चियन रीति से शादी कर सकता है। इस बारे में मलाइका और अर्जुन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
