सब्सक्राइब करें

B'dy Spcl: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बारे में नहीं जानते होंगे ये 5 खास बातें...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday special know about everything of sridevi daughter
janhvi kapoor
फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन है। जाह्नवी श्रीदेवी की बेटी हैं। मुंबई में 6 मार्च 1997 को बोनी कपूर और श्रीदेवी के घर जाह्नवी का जन्म हुआ। जाह्नवी कपूर को पहली फिल्म धड़क से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनकी एक्टिंग को भी खूब तारीफें मिलीं। आज उनके जन्मदिन के बारे में जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये 5 खास बातें...
Trending Videos
janhvi kapoor birthday special know about everything of sridevi daughter
janhvi kapoor
जाह्नवी कपूर 22 साल की हो गईं। जाह्नवी ने मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की।इसके बाद साल 2015 में कैलिफोर्निया गईं, जहां ली स्टारबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से उन्होंने ऐक्टिंग का कोर्स किया। कहते हैं सबसे पहले उन्हें एक फिल्म ऑफर हुआ, जो साउथ इंडियन सुपरस्टार महेश बाबू के ऑपोज़िट था और इस रोल के लिए जाह्नवी ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday special know about everything of sridevi daughter
janhvi kapoor
जाह्नवी में एक एक्ट्रेस बनने के स्किल बचपन से थे। इसकी वजह उनकी मां श्रीदेवी रहीं। श्रीदेवी ने 2017 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'माॅम' के प्रमोशन में कहा था, 'मेरी पहली क्रिटिक मेरी बेटियां ही हैं। वो दोनों मेरी दोस्त हैं, हम काफी टाइम एक साथ स्पेंड करते हैं। हमारे रोजाना के काम एक-दूसरे के इर्द-गिर्द ही घूमते हैं। मैं जब भी अपनी फिल्म के प्रमोशन या किसी और काम से बिजी होती हूं और घर लेट पहुंचती हूं तो खुशी हमेशा जगी होती है'।  
janhvi kapoor birthday special know about everything of sridevi daughter
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
श्रीदेवी ने यह भी कहा था, 'मैं अपनी बेटियों को अकसर अपने साथ सोशल गेदरिंग और प्रिमियर्स पर लेकर जाती हूं। लोगों को लगता है मैं अपनी बेटियोंं को प्रमोट कर रही हूं पर ऐसा नहीं है।'जाह्नवी कपूर ने कई इंटरव्यूज में बताया कि उनके लुक्स का सारा श्रेय मां श्रीदेवी को जाता है । वैसे जाह्नवी की बचपन की टीनएज की तस्वीरें देखें तो आज की तस्वीरों में एक बड़ा फर्क देखने को मिलता है।
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday special know about everything of sridevi daughter
Janhvi Kapoor and boney kapoor - फोटो : amar ujala
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी। लोगों को जाह्नवी मेें श्रीदेवी की झलक दिखाई देती है।फिल्म धड़क की सक्सेस के बाद श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के पास एक से बढ़कर एक फिल्में है। एक तरफ तो वो करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में नजर आएंगी तो दूसरी तरफ देश की पहली फीमेल एयरफोर्स फाइटर गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी उनको लिया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed