मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च होगी। इस शादी के लिए दोनों परिवारों ने खास इंतजाम किए हैं। शादी से पहले फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। हाल ही में स्विट्जरलैंड प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ जिसमें बॉलीवुड के सितारों सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बीवी को मनाते दिखे मुकेश अंबानी, मेहमानों के साथ जमकर नाचे शाहरुख और आमिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड के St. Moritz में एक बहुत बड़ा आयोजन किया गया था। इस पार्टी में आमिर खान और शाहरुख सहित कई बड़ी सितारों ने शिरकत की। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी में 700 से ज्यादा बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान वहां मेहमानों ने बहुत मस्ती की।
इस फंक्शन के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और शाहरुख खान अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए। सभी मेहमान सभी 'दिल धड़कने दो' के मशहूर गाने गल्लां गूड़ियां गाने पर थिरकते दिखे।
A post shared by CineRiser PR (@cineriserpr) on
इस दौरान स्टेज पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, शाहरुख खान, आमिर खान, आमिर की पत्नी किरण राव, करण जौहर, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता डांस करते नजर आए। वहीं एक और वीडियो में आमिर खान यह कहते दिख रहे हैं कि वो लड़की वालों की तरफ से हैं क्योंकि वो श्लोका के माता-पिता को पिछले करीब 30 साल से जानते हैं।
A post shared by Filmykiida (@filmykiida) on
इसके अलावा एक वीडियो में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी साथ नाचते नजर आए। मुकेश अपनी पत्नी नीता को गुलाब का फूल देते हैं और दोनों 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' गाने पर डांस करते हैं। इस दौरान नीता अंबानी उन्हें नखरे दिखाती हैं। मानव मंगलानी ने इस एक वीडियो शेयर किया है।
A post shared by Wedding Vows (@weddingvows.in) on