{"_id":"5c66520dbdec224df422e1f3","slug":"akash-ambani-wedding-card-video-viral-celebrities-share-the-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी के वेडिंग कार्ड को देख फटी रह गईं मेहमानों की आंखें, इस खास थीम पर बनाया गया है कार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश अंबानी के वेडिंग कार्ड को देख फटी रह गईं मेहमानों की आंखें, इस खास थीम पर बनाया गया है कार्ड
Fri, 15 Feb 2019 11:16 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी के घर में फिर से शहनाई बजने वाली है । बेटी ईशा की शादी के बाद अब अंबानी परिवार बेटे आकश की शादी की तैयारियों में जुट गया है । शादी 9 मार्च को होगी । हाल ही में आकाश अंबानी की शादी के कार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ ।
mukesh ambani
इस कार्ड को जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया । ये एक म्यूजिकल कार्ड है जिसे खोलने पर लाइट भी जल जाती है । कार्ड में प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की सारी डीटेल है ।
mukesh ambani
हाल ही में मुकेश अंबानी, पत्नी नीता और बेटे अनंत के साथ शादी का पहला कार्ड लेकर सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचा था । यहां गणपति के चरणों में पहला कार्ड चढ़ाकर उन्हें न्योता दिया गया । अब अंबानी परिवार ने रिश्तेदारों और दोस्तों को कार्ड देना शुरू कर दिया है ।
View this post on Instagram
A post shared by Glamour Update (@glamourupdate) on
विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani
कई मेहमानों ने शादी के कार्ड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं । आकाश और श्लोका की शादी का कार्ड भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है । यह कार्ड राधा और कृष्ण थीम पर आधारित है । कार्ड को खोलते ही इसमें एक भजन की धुन बजती है ।
View this post on Instagram
A post shared by wedding inspiration page 💞💓💞 (@shadigoals) on
विज्ञापन
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें मेहमानों को राधा और कृष्ण की लीला की खूबसूरत तस्वीरों के साथ शादी की डीटेल मिलेगी । इस कार्ड में सबसे खास है इसमें इस्तेमाल होने वाले हैंडराइटिंग फॉन्ट वाले मैसेज । ईशा की शादी की तरह आकाश की शादी की रस्मों पर भी दुनिया भर की नजरें होंगी ।