फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समर्थन: शाहरुख खान के समर्थन में उतरे अखिल कात्याल की कविता वायरल, सितारों ने भी दिया साथ

Tue, 12 Oct 2021 09:20 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 12 Oct 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
akhil katyal write a poem for shahrukh khan in aryan khan drugs case goes viral on social media stars reacted
अखिल कात्याल, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फिल्म जगत में अपने बलबूते पर काफी कुछ हासिल किया। उनके प्रशंसक उन्हें बेहद प्यार करते हैं। इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि फिल्म जगत से जुड़े लोग भी शाहरुख खान को बहुत मान-सम्मान देते हैं। इन दिनों शाहरुख खान के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि उनका बेटा आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में हिरासत में हैं। कई कोशिशों के बावजूद भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिल पाई। बता दें कि आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 3 अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूजेज एम्प्रेस जहाज पर मुंबई ड्रग बस्ट मामले में गिरफ्तार किया था।



शाहरुख खान के समर्थन में कविता हुई वायरल

शाहरुख खान को इस मुश्किल समय में प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्म जगत का खूब प्यार मिला। अब हाल ही में शाहरुख खान के लिए कवि अखिल कात्याल द्वारा लिखी गई एक कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये कविता शाहरुख खान के इस मुश्किल दौर में समर्थन के लिए कवि ने लिखी हैं। इस कविता को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।

akhil katyal write a poem for shahrukh khan in aryan khan drugs case goes viral on social media stars reacted
अखिल कत्याल, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

सभी को किया भावुक

इस कविता को सुनने के बाद हर कोई भावुक हो गया। बता दें कि अखिल कात्याल की यह कविता ऐसे समय में आई है जब उनके फैन्स उनके समर्थन में एकजुट खड़े हैं। शाहरुख के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक क्रूज शिप ड्रग भंडाफोड़ में गिरफ्तार किया है। बेटे की गिरफ्तारी की खबरों के बीच शाहरुख के फैन्स और उनके सेलेब्रिटी दोस्त अपने- अपने तरीकों से उनका ढांढस बांधने की कोशिश कर रहे हैं। इस कविता में वर्षों से उनके द्वारा निभाए गए विविध चरित्र उनके दोस्तों, सहकर्मियों और प्रशंसकों को भावुक कर रहे हैं।

akhil katyal write a poem for shahrukh khan in aryan khan drugs case goes viral on social media stars reacted
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर शाहरुख के समर्थन में खड़े हुए सितारे

मसान के निर्देशक नीरज घायवान, पटकथा लेखक कनिका ढिल्लों से लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर तक सभी ने ट्विटर पर कविता के माध्यम से किंग खान के साथ खड़े होने की बात कही है। नीरज घायवान ने कविता की प्रशंसा 'दिल से' गीत के बोल लिखते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा,  ‘बंधन है रिश्तों में, कांटों की तारें हैं, पत्थर के दरवाजे दीवारें, बेलें फिर भी उगती हैं, और गुच्चे भी खिलते हैं, और चलते हैं अफसाने, किरदार भी मिलते हैं, वो रिश्ते…...। लव यू @iamsrk! दिल से।"

विज्ञापन
विज्ञापन
akhil katyal write a poem for shahrukh khan in aryan khan drugs case goes viral on social media stars reacted
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

कनिका ढिल्लन ने की तारीफ

वहीं पटकथा लेखक कनिका ढिल्लों ने टिप्पणी की, ‘इस कविता को कितनी खूबसूरती और सही ढंग से संजोया गया है एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है!’ स्वरा ने ट्विटर पर कविता साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी और उसी के साथ इमोजी भी लगाया। हालांकि सुजैन खान, ऋतिक रोशन, पूजा भट्ट और संजय गुप्ता सहित कई सेलेब्रिटीज ने सोशल प्लेटफॉर्म पर शाहरुख और उनके परिवार का समर्थन किया है।

विज्ञापन
akhil katyal write a poem for shahrukh khan in aryan khan drugs case goes viral on social media stars reacted
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिरासत में हैं आर्यन खान

आपको बता दें कि ड्रग मामले में आर्यन को अभी जमानत नहीं मिली है और अगली अदालती सुनवाई बुधवार को होनी है। वह इस समय न्यायिक हिरासत में मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed