भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। खास बात ये है कि, रवि किशन की पॉपुलैरिटी सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार तक ही सीमित नहीं है। रवि किशन दक्षिणी भारतीय फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की कई पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि पॉपुलैरिटी के मामले में भी बॉलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देते हैं।
रवि किशन का घर: 12 कमरों के आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं एक्टर, सुंदर गार्डन खींच लेगा आपका ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि किशन का घर
रवि किशन मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं, जो गोरेगांव गार्डन एस्टेट में 14वीं मंजिल पर स्थित है। रवि किशन का ये घर 8 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। अभिनेता के इस घर की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। उनका ये घर दो डुप्लेक्स को मिलाकर बनाया गया है, जिसमें 12 कमरे हैं।
घर में है दोगुनी ऊंचाई वाली छत
रवि किशन के घर को रॉयल लुक उनके घर की छत देती है। अभिनेता के घर में दोगुनी ऊंचाई वाली एक छत है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। यहां पर रवि किशन योगा करते हैं, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।
घर में मौजूद है हर सुविधा
रवि किशन ने अपने घर को पूरा सफेद टोन दिया हुआ है, जिससे उनका घर अंदर से काफी सुंदर लगता है। अभिनेता के घर में अपना पर्सनल जिम है, जहां पर वह रोजाना वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा, घर में एक सुंदर बुक शेल्फ है, जहां पर रवि किशन अपनी पसंदीदा किताब पढ़ते हैं। अभिनेता को किताब पढ़ने का काफी ज्यादा शौक हैं। घर में एक जगह पर एक किंग साइज सोफा भी लगा है। इस एरिया में रवि किशन अपना जरूरी काम निपटाते हैं।
घर में मौजूद है सुंदर गार्डन
रवि किशन बेशक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन वह एक आम जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। अभिनेता जब भी फ्री होते हैं, तब अपनी पत्नी प्रीति किशन के साथ गार्डनिंग करते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने घर की छत पर एक छोटा सा बगीचा बनाया हुआ है। इस एरिया में उन्होंने ढेर सारे पौधे लगा रखे हैं। इतना ही नहीं, रवि किशन के घर के हर कोने में पौधे लगे हुए हैं, जो उनके घर के वातावण को सकारात्मक बनाते हैं।