फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब अनिल कपूर के स्टाइल को देखकर निर्देशक ने किया था कमेंट, कहा- तुम नहीं बन सकते कभी स्टार

Tue, 12 Oct 2021 08:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 12 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
anil kapoor revealed that director manmohan desai said an actor with mustache can never be a star
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर फिल्म जगत के एवरग्रीन स्टार कहे जाते हैं। अनिल कपूर न सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने लुक से भी कई युवा सितारों को मात देते हैं।  बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने फिल्म ‘वो सात दिन’ से फिल्म जगत में सन 1983 में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। लेकिन इसी के साथ अनिल कपूर की तुलना अमिताभ बच्चन के साथ शुरू कर दी थी। अनिल कपूर ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया।



मनमोहन देसाई के थे बड़े प्रशंसक

दरअसल अनुपम खेर ने अपने शो में अनिल कपूर से ये सवाल पूछा कि आखिर मनमोहन देसाई ने ऐसा क्यों कहा था कि मूंछों वाला कभी अभिनेता नहीं बन सकता, इसकी क्या वजह थी। इस बात का जवाब देते हुए अनिल कपूर ने कहा मैं मनमोहन देसाई का हमेशा से प्रशंसक रहा हूं। मनमोहन देसाई हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ काम करते थे लेकिन अचानक ही जब उन्होंने अपनी फिल्म में जैकी श्रॉफ को साइन किया, ये सुनकर हम सभी बड़े हैरान हुए’।

anil kapoor revealed that director manmohan desai said an actor with mustache can never be a star
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

निर्देशक ने कहा नहीं बन सकते एक्टर

अनिल कपूर ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि, ‘मैंने सोचा की इन्होंने गलत कास्टिंग कर ली। मनमोहन देसाई ने मुझे कहा था कि तू एक अभिनेता भले ही है लेकिन तू कभी स्टार नहीं बन सकता। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा था क्योंकि मेरी मूंछे थीं और उसी दौरान मेरा करियर शुरू हुआ था। मैंने कहा सर आपकी बात दिल पर लग गई। बताते हैं कि कौन स्टार है कौन नहीं है।

anil kapoor revealed that director manmohan desai said an actor with mustache can never be a star
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म रिलीज के बाद की तारीफ

अनिल कपूर ने आगे कहा कि जब मेरी फिल्म ईश्वर रिलीज हुई तो उन्होंने मुझे ऑफिस बुलाया और मेरी तारीफ की। मैं उनका बड़ा प्रशंसक था। उन्होंने मुझसे कहा मेरा बेटा फिल्म बना रहा है हालांकि वो फिल्म नहीं बनी। अनिल कपूर ने इसी के साथ ये भी बताया कि आज भी उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनके हाथ से एक बड़ी फिल्म चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor revealed that director manmohan desai said an actor with mustache can never be a star
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

संजय दत्त के साथ करना चाहते थे फिल्म

अनिल कपूर ने इस बातचीत में इस बात का भी खुलासा किया कि वो अनिल कपूर के साथ फिल्म रॉकी में काम करना चाहते। उन्होंने कहा, ‘मैंने फिल्म के लिए ऑडिशन भी दिया था। ये फिल्म संजय दत्त की पहली फिल्म थी हालांकि जिस भूमिका के लिए मैंने ऑडिशन दिया था वो गुलशन ग्रोवर ने निभाई थी। लेकिन आज भी मुझे अफसोस है कि वो भूमिका मेरे हाथ से चली गई।

विज्ञापन
anil kapoor revealed that director manmohan desai said an actor with mustache can never be a star
अनिल कपूर- सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आज भी चलता है पर्दे पर जादू

बता दें कि अनिल कपूर तीन बच्चों रिया कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर के पिता है। इसके अलावा वो अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर के भी चाचा हैं। अनिल कपूर अर्जुन कपूर को प्यार से चाचा बुलाते हैं। आगामी फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही 'जुग-जुग जियो' में नजर आने वाले हैं।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed