{"_id":"5b856a3c42c792463b3b637a","slug":"akkineni-nagarjuna-was-seen-in-romantic-film-with-samantha-ruth-prabhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस रोमांटिक फिल्म में बहू संग नजर आए थे नागार्जुन, शादी के बाद भी रिलीज हुई थी दोनों की मूवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस रोमांटिक फिल्म में बहू संग नजर आए थे नागार्जुन, शादी के बाद भी रिलीज हुई थी दोनों की मूवी
Tue, 28 Aug 2018 09:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन का 29 अगस्त यानी कल 59 वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने दम पर ही कई फिल्में हिट की है। उन्हें एक्टिंग विरासत से मिली है क्योंकि उनके पिता नागेश्वराव अक्किनेनी तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार रह चुके हैं। इस दौरान दोनों बाप-बेटे को एक साथ फिल्म में भी देखा गया। यहां तक कि एक फिल्म में नागार्जुन का पूरा परिवार ही नजर आया था जिसमें उनकी बहू समंथा रुथ प्रभु भी नजर आई थीं....तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
2 of 5
samantha akkineni
नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने साल 2017 में एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। लेकिन इससे पहले दोनों को कई फिल्मों में एक साथ देखा गया था। जिसमें साल 2014 में आई फिल्म 'मनाम' में वह पूरे परिवार संग नजर आईं।
3 of 5
Tollywood
इस फिल्म में नाग्वेश्वराव अक्किनेनी, नागार्जुन, नागा चैतन्य और समंथा रुथ प्रभु चारों को एक साथ देखा गया था। यह एक ड्रामा और रोमांटिक फिल्म थी जिसे विक्रम के कुमार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को अक्किनेनी परिवार ने प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tollywood
बता दें कि इसके बाद साल 2017 में नागार्जुन और उनकी बहू समंथा को हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राजू गाढ़ी गाढ़ी 2' में भी एक साथ देखा गया था। फिल्म को ओमकार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म हिंदी में भी डब की गई थी। बता दें कि यह फिल्म समंथा और नागा चैतन्य की शादी के बाद रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Samantha And Naga Chaitanya
समंथा और नागा चैतन्य पिछले 10 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। उनकी शादी काफी शाही अंदाज में की गई थी। बता दें कि जनवरी 2017 में दोनों की सगाई हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में आई फिल्म 'ये माया चेसाव' के सेट पर हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।