फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Haasan: खूबसूरती में हसीनाओं को टक्कर देती हैं कमल हासन की बेटी, अमिताभ संग डेब्यू कर बटोरीं सुर्खियां

Wed, 12 Oct 2022 09:30 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Oct 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
Akshara Haasan Birthday Film Career Private Photos Leak Religious conversion Kamal Haasan Daughter
अक्षरा हासन

साउथ फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा हासन, आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्षरा हासन ने बॉलीवुड से लेकर कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। 12 अक्तूबर 1991 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मी अक्षरा हासन, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी हैं। इनकी माता का नाम सारिका ठाकुर है। बता दें कि वह भी अक्षरा की ही तरह फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। अक्षरा हासन अभिनेत्री के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटर, अस्सिटेंट डायरेक्टर और बेहतरीन डांसर भी हैं।

Akshara Haasan Birthday Film Career Private Photos Leak Religious conversion Kamal Haasan Daughter
akshara haasan

क्या अक्षरा ने बदल लिया है धर्म?
यूं तो अक्षरा हासन का जन्म तमिल ब्रह्मण और महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ है, लेकिन अक्षरा खुद को नास्तिक बताती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह नास्तिक हैं, हालांकि, बौद्ध धर्म उन्हें आकर्षित करता है। जिसके बाद एक बार कमल हासन ने सोशल मीडिया पर ही अपनी बेटी अक्षरा से पूछ डाला कि क्या उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया है? इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर बदल भी लिया है तो भी उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। अक्षरा ने अपने पिता के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, मैं अभी भी नास्तिक हूं।'

Comedy Movies: इन फिल्मों में मिलेगा कॉमेडी और दमदार कंटेंट का डबल डोज, आईएमडीबी पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग

Akshara Haasan Birthday Film Career Private Photos Leak Religious conversion Kamal Haasan Daughter
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter

वायरल हुई थीं अक्षरा हासन की प्राइवेट तस्वीरें
अक्षरा हासन उस समय अचानक सुर्खियों में आ गई थीं, जब उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। इस घटना की वजह से वह बहुत डर गई थीं, और काफी लंबे समय तक डिप्रेशन में रहने लगी थीं। बता दें कि जब अक्षरा की प्राइवेट फोटोज लीक हुई थीं, तब उनके एक्स बॉयफ्रेंड और रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी सवालों के घेरे में आ गए थे। निजी तस्वीरें लीक होने की बात खुद अक्षरा हासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बताया था। उन्होंने लिखा था, "मेरी कुछ निजी तस्वीरें लीक की गई हैं, यह किसने किया और क्यों, मुझे अभी भी नहीं पता चला है, लेकिन मैं समझती हूं कि किसी जवान लड़की को इस तरह अपने मनोरंजन के लिए पीड़ित करना दुर्भाग्य है। इस चीज ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है, मैं असहाय हूं।"

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे ने गोरी नगौरी के बैकग्राउंड पर उठाया सवाल, घर में हुए भेदभाव पर भड़के बिग बॉस

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara Haasan Birthday Film Career Private Photos Leak Religious conversion Kamal Haasan Daughter
कमल हासन, श्रुति हासन, अक्षरा हासन - फोटो : Insatagram

वर्कफ्रन्ट की बात करें तो 
फिल्मी परिवार से संबंध रखने के कारण अक्षरा हासन का शुरू से ही फिल्मों की तरफ खास रुझान रहा है। अक्षरा हासन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सह निर्देशक के तौर पर की थी। उन्होंने राहुल ढोलकिया के साथ मिलकर लंबे समय तक सह निर्देशक के तौर पर काम किया था, इसके बाद उन्होंने ‘शमिताभ’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म 'शमिताभ' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षरा के साथ महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ के लोकप्रिय अभिनेता धनुष मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में नजर आई थीं। अक्षरा हासन अभी तक साउथ की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

Karwa Chauth Vrat 2022: करवाचौथ व्रत पर विवादित बयान देकर फंस चुकी हैं ये एक्ट्रेस, सुननी पड़ी थी खरी-खोटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed