{"_id":"5e4a3d328ebc3e6a9a0feb17","slug":"akshara-singh-bhojpuri-actress-ruckus-on-dance-performance-at-bihar-many-fans-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षरा सिंह का डांस देखने के लिए बेकाबू हुए फैंस, जमकर चली कुर्सियां, बीच में ही रोकना पड़ा स्टेज शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षरा सिंह का डांस देखने के लिए बेकाबू हुए फैंस, जमकर चली कुर्सियां, बीच में ही रोकना पड़ा स्टेज शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा के प्रेमियों के लिए अक्षरा सिंह (Bhojpuri Singer Akshara Singh) किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। वह जहां भी जाती हैं भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के पूर्वी चंपारण में एक स्टेज शो के दौरान। दरअसल अक्षरा को कल्याणपुर में कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस में बुलाया गया था।
Trending Videos
2 of 5
akshara singh
अक्षरा का स्टेज पर डांस चल रहा था, लेकिन उन्हें करीब से देखने के लिए हंगामा मच गया। अक्षरा का डांस देखने के लिए लोगों के बीच मारपीट हो गई और भगदड़ मच गई। अक्षरा के कई फैंस गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
akshara singh
कार्यक्रम में भगदड़ मचने से अक्षरा सिंह के डांस को बीच में ही रोकना पड़ा जिसके नाराज दर्शकों ने बाद में खूब कुर्सियां तोड़ीं। खैर किसी स्टेज शो के दौरान मची भगदड़ कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पवन सिंह के शो में भी जमकर मारपीट हुई थी। बिहार में भोजपुरी स्टार्स के परफॉरमेंस के दौरान दर्शकों की भीड़ का बेकाबू होना अब आम बात हो गई है।
4 of 5
akshara singh
- फोटो : social media
बता दें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर काफी चर्चा में रहा। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे तभी दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा। अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
5 of 5
akshara singh
बीते साल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे। उस वक्त मैंने उनका साथ दिया। पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिसवालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो। मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X