फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की ‘120 करोड़ी’ फिल्म पर लगी मुहर, धनुष और सारा के साथ इस खास प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

Thu, 30 Jan 2020 06:01 AM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 30 Jan 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
Akshay agrees to do special role in Anand L Rai next film with Dhanush and Sara Ali Khan Atrangi Re
Akshay Kumar, Sara Ali Khan and Dhanush - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म निर्माताओं के लिए बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित निवेश की गारंटी बन चुके अभिनेता अक्षय कुमार को अपनी अगली फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये मिलेंगे या नहीं, ये तो बाद की बात है लेकिन जिस फिल्म को लेकर इस मोटी रकम की सुगबुगाहट शुरू हुई, उस फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। ये फिल्म है अतरंगी रे और फिल्म जीरो के बाद निर्देशक आनंद एल राय की अगली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग एक मार्च से शुरू होने जा रही है।

Akshay agrees to do special role in Anand L Rai next film with Dhanush and Sara Ali Khan Atrangi Re
anand l rai - फोटो : social media

आनंद एल राय ने हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए सिनेमा के एक नए कलेवर से दर्शकों को परिचित कराया है। आनंद अपनी अगली फिल्म के लिए अपने खास लेखक हिमांशु शर्मा के साथ जिस फिल्म पर पिछले कई महीनों से काम करते रहे हैं, उसे अक्षय कुमार ने हरी झंडी दे दी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ होंगे दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता धनुष जो इससे पहले आनंद एल राय के साथ फिल्म रांझणा कर चुके हैं। इन दो अभिनेताओं के साथ आनंद ने हीरोइन के तौर पर सारा अली खान को चुना है जो धीरे धीरे नई जमात की अभिनेत्रियों में अपनी स्थिति मजबूत करती जा रही हैं।

Akshay agrees to do special role in Anand L Rai next film with Dhanush and Sara Ali Khan Atrangi Re
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

इस फिल्म के बारे में आनंद एल राय कहते हैं, “इस तरह के किरदारों के लिए अक्षय कुमार जैसा सुरक्षित अभिनेता बिल्कुल मुफीद है। फिल्म में उनका किरदार बहुत बहुत खास होने वाला है और मुझे पक्का भरोसा है कि दर्शक उनके इस रूप पर पक्का लट्टू हो जाएंगे। अक्षय लगातार खुद को एक अभिनेता के तौर पर बेहतर करते जा रहे हैं और मेरी इस फिल्म को उनके जैसे परिपक्व कलाकार की ही जरूरत थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay agrees to do special role in Anand L Rai next film with Dhanush and Sara Ali Khan Atrangi Re
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद एल राय की फिल्म को साइन करने की पुष्टि करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं, “मैं आनंद के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं और मैंने हमेशा उनके कहानी कहने के तरीके को पसंद किया है। जब उन्होंने मुझे ये कहानी सुनाई तो मुझे हां कहने में 10 मिनट भी नहीं लगे। फिल्म में मेरे किरदार के लिए भले ज्यादा दिनों की शूटिंग की जरूरत न हो लेकिन ये किरदार ऐसा है कि मेरा दिल इसके लिए ना कर ही नहीं। ये किरदार ऐसा है कि ये मुझे भी ताउम्र याद रह जाने वाला है।”

विज्ञापन
Akshay agrees to do special role in Anand L Rai next film with Dhanush and Sara Ali Khan Atrangi Re
Dhanush And Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

अतरंगी रे के बारे में और कुरेदे जाने पर आनंद इतना ही बताते हैं कि ये फिल्म एक तरह से ए आर रहमान की म्यूजिकल फिल्म की तरह पेश की जाएगी और इस फिल्म का संगीत रहमान के दिल के काफी करीब है। फिल्म में धनुष और सारा अली खान की जोड़ी को भी वह बड़े परदे पर ताजगी की अगली पहचान बताने से नहीं चूकते।

एडल्ट वीडियो मामले पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने तोड़ी चुप्पी, सरोज खान पर लगाए ये आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed