बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना नए साल से पहले अपनी बेटी नितारा के साथ मालदीव गए हैं। अक्षय और ट्विंकल ने यहां से कई वीडियोज शेयर की हैं। अक्षय कुमार और उनकी बेटी नितारा, ट्विंकल खन्ना का 48वां जन्मदिन मालदीव में ही मनाएंगे। गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना का 48वां जन्मदिन 29 दिसंबर को है।
Akshay Kumar Twinkle Khanna: बर्थडे से पहले मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं ट्विंकल, अक्षय कुमार ने चलाई साइकिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने मालदीव से साइकिल चलाते हुए एक वीडियो साझा की है और लिखा है कि जब आपका सोमवार रविवार जैसा दिखता है। इस वीडियो में अक्षय कुमार नंगे पांव साइकिल चला रहे हैं और उन्होंने प्रिंट शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहन रखा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी हालिया रिलीज फिल्म अतरंगी रे का गाना बज रहा है।
अक्षय कुमार के इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर प्रशंसकों की जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ट्विंकल समुद्र के बीच में बने पुल पर नंगे पांव चल रही हैं और उनके पीछे खूबसूरत झोपड़ियां बनी हुई हैं।
चलते-चलते ट्विंकल खन्ना अचानक बेटी नितारा को पकड़ती हैं और गले लगाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने इसके कैप्शन में लिखा है, जन्मदिन का जश्न मेरी त्वचा के छिद्रों में सुनहरी धूप के साथ शुरू हो चुका है, मेरे बाल धुंधले नीले समुद्र से नमकीन हैं और मेरा दिल भर गया है।
उन्होंने आगे लिखा कि बर्थडे पर एक गहरा आराम देने वाला ब्रेक। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने फिल्म अतरंगी रे में कैमियो भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है और इसमें सारा अली खान और धनुष मुख्य भूमिकाओं में हैं।