{"_id":"61c9ca52cf77144a0921e0fd","slug":"bigg-boss-15-anushka-sharma-was-not-the-first-choice-for-the-superhit-film-sultan-salman-khan-himself-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: सुपरहिट फिल्म सुलतान के लिए अनुष्का शर्मा नहीं थीं पहली पसंद, खुद सलमान खान ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 15: सुपरहिट फिल्म सुलतान के लिए अनुष्का शर्मा नहीं थीं पहली पसंद, खुद सलमान खान ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 27 Dec 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में दो हफ्तों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में शो में बचे सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। इस सीजन को अभी तक सिर्फ अपना पहला फाइनलिस्ट ही सका है। ऐसे में राखी सावंत के अलावा शो के अन्य फाइनलिस्ट के नाम तय करने के लिए बिग बॉस घरवालों को लगातार मौके भी दे रहे हैं। शो के बीते हफ्ते दर्शकों को घर में काफी बवाल देखने को मिला है। ऐसे में बीते हफ्ते हुए सभी हंगामे का हिसाब- किताब करने शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में फिर कंटेस्टेंट से मिलने पहुंचे।
हर वीकेंड की तरह इस वीकेंड भी सलमान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इसके साथ ही हर बार की तरह इस बार भी कई हस्तियां शो के मंच पर बतौर मेहमान नजर आए। इसी क्रम में इस वीकेंड का वार एपिसोड में शाहिद कपूर और वरुण ठाकुर शो में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ही सलमान खान के साथ मिलकर जमकर मस्ती भी की।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इस दौरान सलमान खान ने एक दिलचस्प खुलासा भी किया। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के बारे में खुलासा करते हुए सलमान ने बताया कि वह सुल्तान फिल्म के सिलसिले में मृणाल से मिले थे। अनुष्का से पहले मृणाल सुल्तान की असली स्टार थी।
3 of 5
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के लिए अनुष्का से पहले मृणाल में भी ऑडिशन दिया था। उसके बाद वह उनसे मिलने उनके फार्महाउस पहुंची थी। मृणाल को अली, सलमान के फार्महाउस लेकर आए थे। लेकिन बाद में यह रोल अनुष्का शर्मा को मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल को फिल्म ना मिलने की वजह बताते हुए सलमान ने कहा कि उस समय यह बिल्कुल भी पहलवान जैसी नहीं लग रही थी। इस दौरान सलमान ने यह भी कहा कि अनुष्का भी पहलवान की तरह तो नहीं लग रही थी, लेकिन उस समय मृणाल का वजन काफी कम था। ऐसे में वह इस रोल के लिए फिट नहीं लग रही थी। इस वजह से मृणाल के हाथों से यह फिल्म चली गई और अनुष्का को इसके लिए फाइनल किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में आई फिल्म सुल्तान के समय मृणाल ज़ी टीवी के मशहूर धारावाहिक कुमकुम भाग्य का हिस्सा थी। इस दौरान वह 2014 से 2016 तक बुलबुल अरोड़ा के किरदार में नजर आई थी। हालांकि, साल 2016 में उन्होंने सीरियल छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने 2 मराठी फिल्में भी की। साथ ही हिंदी फिल्मों के लिए ऑडिशन भी जारी रखा। आखिरकार 2018 में उन्हें लव सोनिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।