फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: मुश्ताक मर्चेंट का निधन और विवियन डिसेना ने पत्नी से लिया तलाक, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 27 Dec 2021 07:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 27 Dec 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
actor mushtaq merchant passed away vivian dsena and vahbiz dorabji divorced salman khan birthday top 10 entertainment
मुश्ताक मर्चेंट, विवियन डिसेना - फोटो : Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दुखभरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशाा के लिए अलविदा कह दिया। मुश्ताक मर्चेंट का निधन हो गया। कॉमेडियन ने अपनी अंतिम सांस होली फैमिली अस्पताल में ली। कॉमेडियन 67 वर्ष के थे और वह लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे। मुश्ताक मर्चेंट ने कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। वह अपने समय में फिल्मों में कॉमेडी के लिए जाने जाते थे और इसी वजह से फैंस ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। मुश्ताक ने ‘हाथ की सफाई’, ‘जवानी दीवानी’, ‘सीता और गीता’, ‘सागर’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था। कम लोग ये बात जानते हैं कि कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट ने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की शानदार फिल्म ‘शोले’ में भी काम किया था। फिल्म में मुश्ताक का डबल रोल था। पहली बार वह दाढ़ी वाले इंजन ड्राइवर के रूप में और दूसरी बार पारसी आदमी के रूप में दिखाई दिए, जिसकी बाइक जय और वीरू चुरा लेते हैं।


 
Mushtaq Merchant Death: मशहूर कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट का निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित

 


 
actor mushtaq merchant passed away vivian dsena and vahbiz dorabji divorced salman khan birthday top 10 entertainment
विवियन और वाहबिज - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर और हैंडसम अभिनेता विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज दोराबजी का तलाक हो गया है। कपल ने अपने 7 साल के रिश्ते को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर खत्म करने का ऐलान कर दिया। विवियन और वाहबिज ने अपनी शादी के 3 साल बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था और तब से दोनों अलग ही रह रहे थे। हालांकि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब यह कपल कानूनी तौर पर आखिरकार अलग हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवियन और वाहबिज ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की जानकारी दी। अपने इस बयान में दोनों ने ही किसी को भी तलाक के लिए दोषी नहीं बताया और ना ही इसकी कोई वजह बताई। अपने बयान में उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं और अब हमारा तलाक हो गया है। हमने बहुत मेहनत की इतने सालों में कि हमारे बीच क्या संभावनाएं थीं और आखिरकार हम इस नतीजे पर पहुंचे कि हमें अपने रास्ते अलग कर लेनी चाहिए।
 

टूटा रिश्ता: विवियन डिसेना ने पत्नी वाहबिज दोराबजी से लिया तलाक, आपसी सहमति से खत्म किया 7 साल लंबा रिश्ता






 
actor mushtaq merchant passed away vivian dsena and vahbiz dorabji divorced salman khan birthday top 10 entertainment
पूजा बनर्जी का बेबी शावर - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा और ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने काफी समय पहले ही अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें अभिनेत्री काीगोदभराई रस्म की हैं। 25 दिसंबर को आयोजित हुए इस बेबी शावर फंक्शन में पूजा गुलाबी रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ ही पूजा ने गोद भराई की रस्म के लिए लगाई अपनी मेंहदी की तस्वीर भी शेयर की है। पूजा बनर्जी ने अपने हथेलियों पर प्रेग्नेंसी थीम की मेहंदी भी लगाई थी। मेहंदी से पूजा ने अपने हाथो पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करता कपल और छोटा बच्चा बनवाया था। इसके साथ ही मेंहदी में बच्चे की जरूरत की चीजें भी बनावाई हैं।
 

बेबी शावर: पूजा बनर्जी ने साझा कीं अपनी गोद भराई की तस्वीरें, पिंक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर




 
विज्ञापन
विज्ञापन
actor mushtaq merchant passed away vivian dsena and vahbiz dorabji divorced salman khan birthday top 10 entertainment
अमेरिकी सिंगर मेटा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काट लिया था। ऐसे में इस खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि सलमान को काटने वाला सांप जहरीला नहीं था। ऐसे में सलमान अस्पताल में भर्ती होने के 6 घंटे बाद ही डिस्चार्ज हो गए। अभिनेता अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला। दरअसल, इंटरनेशनल सिंगर मेटा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए।  हाल ही में सिंगर ने अपने एक फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस डरा देने वाले वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, फिर कभी नहीं। मेटा ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में सिंगर फोटो शूट कराती नजर आ रही हैं। शूट के लिए वह सांपों के साथ पोज करती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच काले रंग का एक सांप अचानक उनकी ठोड़ी पर काट लेटा है। सांप के काटने से मेटा बुरी तरह डर जाती हैं और उसे तुरंत उठाकर फेंक देती हैं।

 
Maeta: सलमान के बाद इस सिंगर को शूटिंग के दौरान सांप ने काटा, वीडियो सामने आया







 
विज्ञापन
actor mushtaq merchant passed away vivian dsena and vahbiz dorabji divorced salman khan birthday top 10 entertainment
कपिल शर्मा शो में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान सोमवार यानी 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार की इंडस्ट्री में खास पहचान है। सलमान को लोग कितना प्यार करते हैं,यह इस बात से पता चल जाता है कि आज देश ही नहीं विदेश में भी भाईजान के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। उन्हें फिल्मों में अपने यूनिक डांस मूव्स, एक्शन और अलग तरह के अभिनय के लिए जाना जाता है। सलमान खान आज भी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही मनाते हैं। हालांकि इस बार भाई के इस खास दिन से पहले उन्हें सांप ने काट लिया था। यह खबर सुनते ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। हालांकि, अब अभिनेता बिल्कुल स्वस्थ हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और मनोरंजन जगत के कई कलाकार इस खास मौके पर भाईजान को बधाई और शुभकांमनाएं दे रहे हैं। 
 

Happy Birthday Salman Khan: 56 साल के हुए सलमान, सितारों ने इस तरह लुटाया भाईजान पर प्यार






 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed