साल 2021 अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस साल को खत्म होने में महज कुछ समय बचा है और ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़े सितारों के लिए ये साल काफी स्पेशल रहा है। इस साल बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी कई अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंधी हैं। इस साल यामी गौतम ने दुनिया की नजरों से छिपकर शादी करके फैंस को हैरान कर दिया था तो वहीं कटरीना की रॉयल शादी ने फैंस को खुश कर दिया था, जिस वजह से लंबे समय तक इन अभिनेत्रियों की शादी की चर्चा होती रही।
Year Ender 2021: इस साल चर्चाओं में रहा इन अभिनेत्रियों का वेडिंग लुक, तस्वीरें देख फैंस ने की थी खूब तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ 9 दिसंबर को सात फेरे लिए थे। कटरीना ने अपने खास दिन पर लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे पंजाबी और रजवाड़ी टच दिया गया था। एक्ट्रेस का लहंगा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से था, जिसमें सोने के धागे से बारीक कढ़ाई का वर्क किया गया था। कटरीना के लहंगे का ब्लाउज और दुपट्टा भी उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। दुपट्टे के बॉर्डर पर रिवाइवल जरदोजी का वर्क किया हुआ था। इस दिन कटरीना अपने लुक में काफी सुंदर लग रही थीं।
यामी गौतम
यामी गौतम के वेडिंग लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया था क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी शादी में कोई डिजाइनर आउटफिट नहीं पहना था बल्कि यामी ने 33 साल पुरानी अपनी मां की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने भारी ज्वैलरी को पेयर किया था। खास बात ये है कि यामी ने अपनी शादी वाले दिन खुद ही मेकअप किया था।
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा नहीं बल्कि सुंदर साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ सिर पर लाल रंग का दुपट्टा लिया हुआ था, जो दीया पर काफी जच रहा था। इसके साथ दीया मिर्जा ने गोल्डन और ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी थी।
पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को शादी रचाई थी, जिसमें उनके परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस खास दिन पर पत्रलेखा ने लाल कलर की सुंदर साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन कढ़ाई का वर्क किया गया था। इस आउटफिट के साथ पत्रलेखा ने खूबसूरत दुपट्टा कैरी किया था, जिस पर बंगाली कविता लिखी हुई थी। इस साड़ी के साथ पत्रलेखा ने खूबसूरत ज्वैलरी पहनी थी।