फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: इन 10 गलतियों ने तबाह कर दिया अक्षय कुमार का करियर, मुश्किल में मदद करने वालों को भी नहीं बख्शा

Fri, 09 Sep 2022 12:44 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 09 Sep 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar 10 Mistakes Yash Raj Films Priyanka Chopra Samrat Prithviraj Rustom Canada Statement
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/

सबसे ज्यादा इनकम टैक्स भरने वाले शख्स का तमगा पाकर इतराने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की हाल की फिल्मों के निर्माता अब तक अपने नुकसान का हिसाब नहीं लगा पा रहे हैं। किस्मत उनकी अच्छी है कि इन दिनों वाशू भगनानी का लंदन में मिला पैसा वह हिंदुस्तान ला रहे हैं और वह भी सौ सौ करोड़ की खेपों में। अक्षय कुमार ये तो मानते हैं कि उनकी फिल्में उनकी गलतियों के चलते ही नहीं चल रहीं लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इस गलती को मानने के बाद भी अक्षय अपनी फीस कभी निर्माताओं को वापस नहीं करते हैं। अक्षय हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े खिलाड़ी कहलाते हैं, लेकिन इस खिलाड़ी ने भी इतनी गलतियां अपने करियर में की हैं कि अब उनका करियर किसी भी दिन हिट विकेट हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं अक्षय की 10 चर्चित गलतियों के बारे में..

Akshay Kumar 10 Mistakes Yash Raj Films Priyanka Chopra Samrat Prithviraj Rustom Canada Statement
अक्षय कुमार और करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आते ही यशराज फिल्म्स से पंगा
अक्षय कुमार को पहली बार यशराज फिल्म्स की किसी पिक्चर में मौका फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में मिला। इस किरदार के लिए यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा चाह रहे थे कि अक्षय कुमार अपने बाल छोटे करवा लें। लेकिन अक्षय कुमार की उन दिनों खिलाड़ी सीरीज चल निकली थी और वह बैक टू बैक ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में काम कर रहे थे। बताते हैं कि आदित्य  चोपड़ा के कहने पर भी अक्षय ने अपने बाल छोटे करने से मना कर दिया। और, इसे लेकर 11 साल तक यशराज फिल्म्स के दरवाजे अक्षय के लिए बंद रहे। 2008 फिल्म 'टशन' से उनकी वापसी हुई लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके 14 साल बाद फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में चंद्र प्रकाश द्विवेदी उन्हें लेकर यशराज फिल्म्स में आए पर ये फिल्म भी असफल रही।

Akshay Kumar 10 Mistakes Yash Raj Films Priyanka Chopra Samrat Prithviraj Rustom Canada Statement
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोकेशन पर कागजों पर चिपकाते हैं संवाद 
अक्षय कुमार की फिल्मों को अगर ध्यान से देखें तो अक्षय कुमार फिल्म में जो डायलॉग बोलते है, उनमें उतार चढ़ाव नजर नहीं आता है। एक ही फ्लो में डायलॉग बोल जाते हैं। और, ऐसा इसलिए होता है कि अक्षय कुमार को डायलॉग याद नहीं होते हैं। वह कटर स्टैंड के ब्लैक बोर्ड पर लिखे डायलॉग पढ़कर बोलते है। जिससे उनके डायलॉग बोलने के अंदाज में इमोशंस नजर नहीं आते हैं। कई बार तो उनके संवाद सामने खड़े कलाकारों की पोशाकों पर भी प्रिंट लेकर चिपका दिए जाते हैं। अक्षय कुमार के करियर की यह सबसे बड़ी गलती है, जिसे उन्होंने आज तक नहीं सुधारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar 10 Mistakes Yash Raj Films Priyanka Chopra Samrat Prithviraj Rustom Canada Statement
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media

रैंप वॉक के दौरान जिप खोलने पर बवाल
साल 2009 में एक फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक कर रहे अक्षय कुमार ने सरेआम अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपने पैंट की जिप खुलवाई थी। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना दर्शकों के बीच बैठी थीं तभी अक्षय रैंप पर वॉक करते हुए वहां पहुंचे हैं और अपनी पत्नी के आगे एक अजीब ढंग से खड़े हो गए। ट्विंकल ने भी आव देखा न ताव, आगे बढ़कर अपने पति के जींस की जिप खोल दी। उनकी इस हरकत के बाद जमकर बवाल मचा। कई लोगों ने तो ट्विंकल और अक्षय के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
Akshay Kumar 10 Mistakes Yash Raj Films Priyanka Chopra Samrat Prithviraj Rustom Canada Statement
रुस्तम - फोटो : social media

'रुस्तम' में यूनिफार्म की नीलामी पर विवाद
साल 2016 में अक्षय कुमार ने फिल्म 'रुस्तम'  नेवी ऑफिसर का किरदार निभाया था, इस फिल्म में  उन्होंने पहनी अपनी कॉस्टयूम को नीलाम करने की बात कही थी, जिसके चलते काफी विवाद हुआ था इसके लिए अक्षय कुमार को काफी ट्रोल किया गया था। अक्षय कुमार दरअसल करने के बाद सोचने वाले इंसान हैं। वह सेट पर अक्सर ऐसी हरकतें कर जाते हैं जिन्हें देखकर लगता नहीं कि ये काम इतने पुराने कलाकार ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed