फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने गुपचुप रचाई शादी, अब मालदीव में मना रहीं हनीमून, देखिए तस्वीरें

Fri, 28 Jun 2019 05:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 28 Jun 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar actress Aarti Chabria with husband Visharad Beedassy enjoying honeymoon in Maldives
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram

कई सारी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आरती छाबड़िया (Aarti Chabria) ने 25 जून को विशारद से शादी रचाई। आरती ने पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। शादी के बाद आरती पति संग हनीमून के लिए मालदीव रवाना हो गईं। सोशल मीडिया पर आरती ने हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आरती और विशारद रोमांटिक मूड में नजर आए। इन तस्वीरों में आरती और विशारद के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

Akshay Kumar actress Aarti Chabria with husband Visharad Beedassy enjoying honeymoon in Maldives
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram

इंस्टाग्राम पर आरती ने इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है। एक तस्वीर में आरती बीच पर पति के साथ पोज देती नजर आईं तो वहीं कुछ तस्वीरों में विशारद उनका हाथ पकड़े हुए नजर आए। इन तस्वीरों में आरती ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आरती पर यह ड्रेस बहुत सुंदर लग रही है। 
 
View this post on Instagram

Heaven on earth... 👏👏👏 what a beautiful place... #mirihi #asuniqueasyou #travelblogger #maldives #honeymoon

A post shared by Aarti Chabria (@aartichabria) on

Akshay Kumar actress Aarti Chabria with husband Visharad Beedassy enjoying honeymoon in Maldives
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram

विशारद ऑस्ट्रेलिया में टैक्स कंसल्टंट की जॉब करते हैं। शादी की बात करें तो इस खास मौके पर आरती ने लाल रंग का लहंगा पहना था जबकि विशारद हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहने थे। आरती ने इसी साल मार्च में विशारद के साथ गुपचुप सगाई की थी। आरती की शादी में टीवी एक्टर्स शीना बजाज और रोहित पुरोहित भी नजर आए। 
 
View this post on Instagram

Hello my #instafam ! Thank you for all the love.. #maldives #mirihi #mirihiislandresort #asuniqueasyou

A post shared by Aarti Chabria (@aartichabria) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar actress Aarti Chabria with husband Visharad Beedassy enjoying honeymoon in Maldives
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram

एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में अपनी सगाई की खबर पर आरती छाबड़िया मुहर लगाई थी। साथ ही कहा था- मेरे परिवार को लगता था कि मुझे सबसे अच्छा लड़का मिलेगा। मैं जब विशारद से मिली तो मुझे एहसास हुआ कि उसमें वह सब कुछ है जिसका मैं सपना देखा करती थी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि एक लंबे इंतजार के बाद मेरी अरेंज मैरिज हो रही है।'

विज्ञापन
Akshay Kumar actress Aarti Chabria with husband Visharad Beedassy enjoying honeymoon in Maldives
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram

आरती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में 'दस तोला' फिल्म से की थी। इसके बाद 'मिलेंगे-मिलेंगे', 'किससे प्यार करूं', 'हे बेबी', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'लज्जा', 'शादी नंबर वन', 'पार्टनर' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि आरती के करियर को उड़ान नहीं मिल सकी। आरती की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' थी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें आरती अक्षय कुमार की हीरोइन बनी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed