फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: ‘सुररई पोट्रू’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार, सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनेगी फिल्म

Sun, 30 Jan 2022 12:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 30 Jan 2022 12:46 AM IST
सार

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जो हर साल अपनी सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। यही वजह है कि वह अक्सर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर पहले से ही चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar: Akshay Kumar will be seen in the Hindi remake of  Soorarai Pottru the film will be directed by Sudha Kongara
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जो हर साल अपनी सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। यही वजह है कि वह अक्सर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर पहले से ही चर्चा में रहते हैं। अभिनेता इन दिनों भी अपनी कई फिल्मों की शूटिंग एक साथ करने में व्यस्त हैं। इसी बीच अक्षय कुमार से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल इन दिनों तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म सुररई पोट्रू अपने हिंदी रीमेक को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसे में अब कई रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इस फिल्म में काम करने वाले हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार को इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार बीते साल से ही निर्माताओं के साथ इस बारे में बातचीत कर रहे थे और उन्होंने इस पर अपनी मौखिक सहमति भी दी थी। लेकिन उन्होंने कुछ दिनों पहले ही इसके पेपर साइन किए है। 

Akshay Kumar: Akshay Kumar will be seen in the Hindi remake of  Soorarai Pottru the film will be directed by Sudha Kongara
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एयर डेकन के फाउंडर कप्तान जीआर गोपीनाथ के जीवन से प्रेरित इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं इस फिल्म को डायरेक्टर सुधा कोंगरा ने बनाया था। सामने आ रही खबरों के मुताबिक 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी सुधा ही बनाने जा रही हैं, जबकि विकरण मल्होत्रा और सूर्या इसे प्रोड्यूस करेंगे।

Akshay Kumar: Akshay Kumar will be seen in the Hindi remake of  Soorarai Pottru the film will be directed by Sudha Kongara
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म की हिंदी रीमेक को बड़ा बनाने वाले हैं, जिससे हिंदी ऑडियंस की अधिक पहुंच हो सके। फिल्म से युवाओं, खासकर गांवों और छोटे शहरों को प्रेरित करने का फैसला किया गया है।फिल्म के जरिए उन्हें अपने सपने और जुनून को हासिल करने की प्रेरणा दी जाएगी। सुररई पोट्रू को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब इसके हिंदी रिमेक को भी उतना ही प्यार मिलने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar: Akshay Kumar will be seen in the Hindi remake of  Soorarai Pottru the film will be directed by Sudha Kongara
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सूररई पोट्रू एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो आम आदमी को आसमान में उड़ने का सपना देखता है। वह अपने परिवार, दोस्तों और जुनून की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री को अपने नाम कर लेता है। तमिल की यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं इसे हॉलीवुड के 78वें गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में बेस्ट फॉरेन फिल्म केटेगरी में भी जगह मिली थी।

विज्ञापन
Akshay Kumar: Akshay Kumar will be seen in the Hindi remake of  Soorarai Pottru the film will be directed by Sudha Kongara
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही इमरान हाशमी के साथ हाल ही में घोषित अपनी फिल्मड सेल्फी में नजर आएंगे। इस फिल्म को निर्देशक राज मेहता बना रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय के पास पैनोरामा स्टूडियोज की एक थ्रिलर फिल्म भी है। साथ ही अभिनेता अली अब्बास जफर की एक्शन कॉमेडी फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास फिल्म गोरखा भी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed