बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले इस सप्ताह के अंत में 29 जनवरी और 30 जनवरी को होने वाला है। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि सलमान खान शो के 15वें सीजन का विनर कौन होगा? ट्रॉफी की रेस में शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल फाइनलिस्ट में हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं आप से शो लाइव कब और कैसे देख सकते हैं। बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले दो भागों में टेलीकास्ट किया जाएगा। पहला पार्ट 29 जनवरी 2022 (शनिवार) को वहीं दूसरा पार्ट 30 जनवरी 2022 (रविवार) को रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। अगर आपके घर में टीवी नहीं है तो चिंता न करें। टीवी के अलावा फिनाले एपिसोड को VOOT एप पर भी लाइव देख सकते हैं। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले को जियो टीवी पर जबकि एयरटेल के ग्राहक इसे एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर लाइव देख सकते हैं।
Filmy Wrap: बिग बॉस का फिनाले आज और क्रिस ब्राउन पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले इस सप्ताह के अंत में 29 जनवरी और 30 जनवरी को होने वाला है। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि सलमान खान शो के 15वें सीजन का विनर कौन होगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर क्रिस ब्राउन पर कैलिफोर्निया में बलात्कार के लिए मुकदमा किया गया है। पीड़िता ने दावा किया कि ब्राउन ने उसे ड्रग दिया और उसका रेप करने की कोशिश की। पीड़िता नेआर एंड बी स्टार से हर्जाने में $ 20 मिलियन की मांग की है। महिला की पहचान Jane Doe के रूप में की गई है।
Chris Brown: सिंगर क्रिस ब्राउन पर महिला ने किया मुकदमा, ड्रग्स देकर रेप करने का लगाया आरोप
उधर इदरीस एल्बा के अगला जेम्स बॉन्ड बनने की खबरें सुर्खियां बन रही हैं और इधर अजय देवगन ने भी किसी एक डिटेक्टिव के तौर पर अपने डिजिटल डेब्यू का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। ‘सारा सिस्टम ही जुमलों पर चल रहा है’ जैसे झन्नाटेदार डॉयलॉग के साथ रिलीज हुआ अजय देवगन की पहली वेब सीरीज ‘रुद्र’ का ट्रेलर इस सीरीज का इंतजार कर रहे लोगों को और बेताब करने वाला है। हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय खाकी वर्दी वाले किरदार ‘सिंघम’ के बाद अजय देवगन इस बार बिना वर्दी वाले पुलिस अफसर बनने जा रहे है। सीरीज सिर्फ छह एपीसोड की है और इसके हर एपीसोड में रुद्र एक नए अपराधी की तलाश करता नजर आएगा। सीरीज के ट्रेलर में एशा देओल, राशि खन्ना, अतुल कुलकर्णी और अश्विनी कलसेकर जैसे कलाकार भी ध्यान खींचने में सफल रहे।
Rudra Trailer: अजय देवगन ने ओटीटी पर मारी धांसू एंट्री, बोले, ‘सारा सिस्टम ही जुमलों पर चल रहा है’
जॉर्जियाई के शतरंज विश्व चैंपियन नाना ग्रैप्रिंडाशविली ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ 5 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी का कहना है कि एक हिट टीवी शो 'द क्वीन्स गैम्बिट' के एक एपिसोड में उन्हें बदनाम किया गया था। उनका चित्रण एक सेक्सिस्ट के रूप में किया गया था। शतरंज के ग्रैंडमास्टर 80 वर्षीय नोना गैप्रिंडाशविली ने मुकदमा दायर करते हुए यह दावा किया है कि सीरीज में उनका किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने एक डायलॉग में कहा है कि मैं अपने करियर में "कभी पुरुषों का सामना नहीं किया" जो की उन्हें "बेहद सेक्सिस्ट और कमजोर" प्रदर्शित कर रहा है। बता दें कि नोना ने 1968 तक दर्जनों पुरुष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की है और उनमें से 28 को हराया भी है।
Defamation Suit On Netflix: नेटफ्लिक्स पर दायर हुआ मुकदमा, शतरंज खिलाड़ी ने लगाया मानहानि का आरोप
केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता दिलीप को 31 जनवरी सुबह 10:15 बजे से पहले अपना मोबाइल फोन पुलिस को सौंपने का आदेश दिया है। इससे पहले एक्टर ने अपना फोन जांच अधिकारी को सौंपने से इनकार कर दिया था। दिलीप ने जांच अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपना फोन पुलिस को सौंप दिया, तो फोन में मौजूद चीजों के आधार पर झूठी कहानियां गढ़ी जाएंगी।
Malayalam actress assault case: केरल उच्च न्यायालय ने दिलीप को 31 जनवरी से पहले अपना मोबाइल फोन सौंपने का दिया आदेश