फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े डिनर डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, लोगों ने लगाए डेटिंग के कयास

Sat, 29 Jan 2022 06:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 29 Jan 2022 06:28 PM IST
सार

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन ना सिर्फ अपने बेहतरीन लुक के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने दमदार एक्शन और डांस के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन
Hritik Roshan: Hrithik Roshan spotted on dinner date holding a mystery girl hand people speculated about dating
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन ना सिर्फ अपने बेहतरीन लुक के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने दमदार एक्शन और डांस के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। लंबे समय से फिल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दरअसल, एक्टर को मुंबई के एक लोकप्रिय जापानी रेस्तरां में कैजुअल डिनर के दौरान स्पॉट किया गया। हालांकि, इस दौरान सभी का ध्यान अभिनेता के अलावा एक और चीज ने अपनी और खींचा।

 

इस दौरान ऋतिक रोशन के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आईं। पैपराजी के कैमरे में कैद हुए अभिनेता इस मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े नजर आए। इस दौरान अभिनेता ना सिर्फ इस मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े हुए थे, बल्कि उसे ले जाकर अपनी लग्जरियस कार में भी बिठाते दिखाई दिए। इतना ही नहीं इस बीच वह इस मिस्ट्री गर्ल को पैपराजी से बचाते हुए भी दिखाई दिए।

 

Hritik Roshan: Hrithik Roshan spotted on dinner date holding a mystery girl hand people speculated about dating
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर अभिनेता की पैपराजी द्वारा ली गई यह वीडियोज और फोटोज देखते ही देखते वायरल हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स के मन में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर यह लड़की कौन है? हालांकि, एक्टर के साथ मौजूद इस मिस्ट्री गर्ल ने भी चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिसकी वजह से कोई यह नहीं जान पाया कि आखिर यह लड़की कौन थी?

Hritik Roshan: Hrithik Roshan spotted on dinner date holding a mystery girl hand people speculated about dating
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता कि इन तस्वीरों को देख कुछ यूजर्स तो यह कयास भी लगाने लगे हैं कि शायद अभिनेता इस लड़की को डेट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया क्या ऋतिक फिर से डेटिंग कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यह कौन है? एक और यूजर ने पूछा ऋतिक सर के साथ यह लड़की कौन है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Hritik Roshan: Hrithik Roshan spotted on dinner date holding a mystery girl hand people speculated about dating
ऋतिक रोशन-सुजैन खान

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक हो चुका है। दोनों ने साल 2000 में एक- दूसरे से शादी की थी, जिसके बाद यह कपल साल 2006 में ऋहान और ऋदान के माता-पिता भी बने थे। हालांकि इनका रिश्ता और आगे नहीं बढ़ सका। दोनों ने 31 अक्टूबर 2014 को तलाक लेते हुए अपने रिश्ते खत्म कर लिए। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन
Hritik Roshan: Hrithik Roshan spotted on dinner date holding a mystery girl hand people speculated about dating
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी अगली फिल्म विक्रम वेधा में नजर आएंगे। अभिनेता की इस फिल्म का अकाउंसमेंट अपने 48वें जन्मदिन के मौके पर किया गया था। फिल्म में ऋतिक वेधा और सैफ विक्रम के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेत्री राधिका आप्टे भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली यह फिल्म साल 2017 में आई आर माधवन और विजय सेतुपति की तमिल फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed