फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट हुई तय, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका

Sun, 14 Mar 2021 10:46 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Mar 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar And Katrina Kaif Starrer Film Sooryavanshi Finally Gets Release Date
सूर्यवंशी फिल्म का पोस्टर - फोटो : social media

कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में कई फिल्मों की रिलीज टल गई थी। इस वजह से साल 2021 में कई फिल्में रिलीज होने की लाइन में लगी हैं और दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज देने को तैयार है। इसी लाइन में अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' भी लगी हुई है। लोगों को इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंजतार खत्म हो गया है। 

Akshay Kumar And Katrina Kaif Starrer Film Sooryavanshi Finally Gets Release Date
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

रिलायंस एंटरटेनमेंट की तरफ से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को बता दिया गया है। इस वीडियो में लिखा हुआ नजर आ रहा है कि, 'एक साल पहले फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था और हमारे दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया था। इसके बाद दुनिया कोरोना महामारी के कारण अचानक रुक गई और हमने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया। लेकिन हमने वादा किया था कि फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। अब वो वादा पूरा करने का वक्त आ गया है। फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

Akshay Kumar And Katrina Kaif Starrer Film Sooryavanshi Finally Gets Release Date
सूर्यवंशी फिल्म - फोटो : amar ujala mumbai

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म लगभग 1 साल से टलती नजर आ रही है। 10 अप्रैल से फिल्म का प्रमोशन शुरू किया जायेगा। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें कैमियो करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar And Katrina Kaif Starrer Film Sooryavanshi Finally Gets Release Date
अजय देवगन, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' पहले 24 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोविड-19 के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके बाद खबरें थी कि फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज हो सकती थी। लेकिन उस वक्त भी रिलीज टल गई। आखिरकार अब फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है और अब 'सूर्यवंशी' धमाका करने को तैयार है।

विज्ञापन
Akshay Kumar And Katrina Kaif Starrer Film Sooryavanshi Finally Gets Release Date
सूर्यवंशी फिल्म - फोटो : Instagram

तो वहीं अगर अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' के शूट में जमकर व्यस्त हैं। इसके अलावा फिल्म 'बेलबॉटम', 'अतरंगी रे', 'रक्षाबंधन', 'प्रथ्वीराज', 'रामसेतु' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' रिलीज होंगी। जबकि अजय देवगन की फिल्म 'भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया', 'मैदान' और 'आरआरआर' में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed