केंद्र सरकार की तरफ से सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता से चलाने की मंजूरी मिलने के साथ ही सिनेमा उद्योग खुशी से झूम उठा है। सोमवार को फिल्म कंपनियों के शेयर कितने उछलते हैं, इन पर निवेशकों की नजर रहेगी ही, लेकिन रिलायंस एंटरटेनमेंट की तरफ से देश भर के वितरकों को मिले संदेश भी कम उत्साहजनक नहीं है। तैयारी कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बाद पहले बड़े धमाके की है और अब तक की जानकारी यही कहती है कि ये धमाका करने की जिम्मेदारी अक्षय कुमार को मिली है, जिनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 2 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
इस दिन रिलीज हो रही अनलॉक के बाद की पहली मेगा बजट हिंदी फिल्म ‘सूर्यवंशी’, वितरकों से चर्चा शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक रोहित शेट्टी के फिल्मी पर्दे के लिए रचे गए पुलिस यूनीवर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ पहले होली पर रिलीज होनी थी लेकिन उस दिन हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ के आ जाने के बाद फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को एक हफ्ते आगे खिसका दिया गया है। फिल्म में हिस्सेदारी रखने वाले सभी लोगों अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, रिलायंस एंटरटेनमेंट में करीब करीब फिल्म की रिलीज 2 अप्रैल करने पर सहमति बन चुकी है। इस बारे में फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों से भी चर्चा शुरू की जा चुकी है।
सिनेमाघरों में हिंदी फिल्मों का रिलीज होना तो पिछले साल से ही शुरू हो चुका है लेकिन किसी बड़े सितारे की फिल्म अब तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। तमिल फिल्म ‘मास्टर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता से भी हिंदी फिल्म निर्माताओं का मूड बड़ी फिल्मों की रिलीज का बन रहा था। इस बीच केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को पूरी क्षमता से चलाने की छूट देकर फिल्म उद्योग को बड़ी राहत दी है। उद्योग प्रतिनिधियों का ये मानना रहा है कि जब हवाई जहाज के लंबे सफर में सौ फीसदी यात्रियों को बैठने की अनुमति है तो फिर सिनेमाघरों को इसकी अनुमति देने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के साथ ही मेगा बजट हिंदी फिल्मों का मल्टीप्लेक्सेज और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। कोरोना महामारी फैलने से ठीक पहले जो मेगा बजट फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, वह थी अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 3’। निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान की इस फिल्म को लॉकडाउन का नुकसान उठाना पड़ा था।
रविवार को आमतौर पर शांत रहने वाले हिंदी फिल्म उद्योग में जनवरी का आखिरी रविवार एक तरह से जश्न का मौका लेकर आया। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट करीब करीब 2 अप्रैल तय हो चुकी है। इसे रिलीज करने के तुरंत बाद रिलायंस एंटरटेनमेंट अपनी एक और फिल्म ‘83’ भी रिलीज करने को तैयार है। कंपनी ने बीच में पचास फीसदी क्षमता के साथ ही ‘83’ को रिलीज करने का मन बना लिया था। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के लिए मार्केटिंग और प्रचार की योजना बनने लगी हैं। इसके लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट कितनी दूर तक जाती है, फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का कलेक्शन इस पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा।