फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर दिखाई दीं कियारा आडवानी, सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म

Sun, 31 Jan 2021 03:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 31 Jan 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani spotted outside the house of Rumoured Boyfriend Siddharth Malhotra
सिद्दार्थ के घर के बाहर कियारा आडवाणी - फोटो : social media

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। हालांकि दोनों ने अपने गुमनाम रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। बावजूद इसके दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। इन्हीं अफवाहों के बीच यह रुमर्ड कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Kiara Advani spotted outside the house of Rumoured Boyfriend Siddharth Malhotra
Siddharth Kiara - फोटो : social media

दरअसल, कियारा आडवाणी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के बांद्रा स्थित घर के बाहर देखा गया है। यहां तक कि सिद्दार्थ के घर के बाहर का उनका एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इस वीडियो में कियारा कार की पिछली सीट पर सफेद रंग का टॉप और ट्राउजर पहने दिख रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jasus Here (@jasus007)

Kiara Advani spotted outside the house of Rumoured Boyfriend Siddharth Malhotra
kiara advani - फोटो : instagram

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि अचानक मीडिया का यूं पहुंच जाना और फोटोज खींचना उन्हें हैरान कर रहा है और वह नहीं चाहती कि उनकी वीडियो बनाई जाए। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस को पहले ही उनके रिलेशन को लेकर शक था। लेकिन आए दिन दोनों को साथ देख उनका यह शक यकीन में बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani spotted outside the house of Rumoured Boyfriend Siddharth Malhotra
siddharth kiara - फोटो : social media

हाल ही में दोनों मालदीव ट्रिप पर भी साथ दिखाई दिए थे। इन तस्वीरों से ही कियारा और सिद्धार्थ के फैंस ने यह अंदाजा लगा लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इनमें से एक भी तस्वीर ऐसी नहीं थी जिसमें दोनों साथ में नजर आए हों लेकिन वापस लौटते समय दोनों को एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया था।

विज्ञापन
Kiara Advani spotted outside the house of Rumoured Boyfriend Siddharth Malhotra
Siddharth and Kiara - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दोनों पहली बार आने वाली मूवी 'शेरशाह' में साथ काम करते नजर आएंगे। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले करेंगे। वहीं कियारा आडवाणी उनकी मंगेतर डिम्पल चीमा के रोल में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed