फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच सिनेमा: मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग, अक्षय कुमार ने खोला सबसे पहले खाता

Mon, 25 May 2020 05:37 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 25 May 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and R Balki shot for an awareness advertisement campaign
मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

देश ने कोरोना के साथ आगे बढ़ना और जीना सीख लिया है। एक तरफ जहां रेलवे और हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है तो वहीं अब सिनेमा जगत भी पटरी पर लौट रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हफ्ते भर से मुंबई में शूटिंग शुरू करने का प्लान ही बनाते रहे और उधर अभिनेता अक्षय कुमार ने शूटिंग शुरू भी कर दी है। ये शूटिंग मुंबई के एक मशहूर स्टूडियो में हुई है। लॉकडाउन के बीच शूटिंग शुरू करने वाले बताते हैं कि इसके बनाने वालों को अनुमति स्थानीय प्रशासन ने दी है।

Akshay Kumar and R Balki shot for an awareness advertisement campaign
मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने पिछले दो महीने से रुकी पड़ी फिल्मों की शूटिंग को आखिरकार फिर से शुरू कर ही दिया। उन्होंने मशहूर निर्देशक आर बाल्की और कुछ क्रू मेंबर्स को लेकर एक विज्ञापन शूट किया है, जिसका उद्देश्य भारतवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक करना है। इसकी अनुमति उन्होंने भारत सरकार से ले ली थी और शूटिंग के दौरान सभी स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का भी भरपूर ध्यान रखा है।

Akshay Kumar and R Balki shot for an awareness advertisement campaign
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के उन गिने- चुने सितारों में से एक हैं जो कोरोना के इस दौर में लगातार स्वास्थ्यकर्मियों और भारतीयों का उत्साह बढ़ाते रहे हैं। उनका यह नया विज्ञापन भी केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चलाए गए अभियान का एक हिस्सा है। कमालिस्तान स्टूडियो में शूट हुए इस विज्ञापन को निर्देशित करने की जिम्मेदारी आर बाल्की को दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and R Balki shot for an awareness advertisement campaign
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

बता दें कि अक्षय कुमार और आर बाल्की के बीच एक गहरा रिश्ता रहा है। वर्ष 2018 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'पैडमैन' को आर बाल्की ने ही निर्देशित किया है। वहीं, पिछले साल आई अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' की कहानी भी आर बाल्की ने ही लिखी है। शूटिंग के दौरान इस शूट का हिस्सा रहे सभी सदस्यों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए खास प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। शूटिंग पर आने वाले सभी सदस्यों को सेनिटाइजेशन टनल से गुजारा गया। इसके बाद उन्हें चेहरे पर लगाने के लिए मास्क और हाथों में पहनने के लिए दस्ताने दिए गए। साथ ही उनके शरीर के तापमान की भी जांच अच्छे से की गई। इस विज्ञापन की शूटिंग बीएमसी की अनुमति लेने के बाद की गई है।

विज्ञापन
Akshay Kumar and R Balki shot for an awareness advertisement campaign
लक्ष्मी बम - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार की तैयार हो चुकी फिल्में 'सूर्यवंशी' और 'लक्ष्मी बम' रिलीज के लिए बेकरार हैं। इस दौरान आई खबरों के मुताबिक 'लक्ष्मी बम' के ओटीटी पर रिलीज होने की संभावनाएं ज्यादा हैं। जबकि 'सूर्यवंशी' के निर्माताओं ने कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed