फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स' की अभिनेत्री ने दिखाए आर्मपिट हेयर्स, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट

Mon, 25 May 2020 05:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 25 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Ragini mms Returns Actress Karishma Sharma Flaunts Her Armpit Hairs Got Trolled
करिश्मा शर्मा - फोटो : Social Media

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों बॉलीवुड हो या टेलीविजन सेलेब्स, सभी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हर कोई अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। सेलेब्स के इन पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। लेकिन इसी बीच एक अभिनेत्री ऐसी हैं जो अपनी जरा हटकर तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

Ragini mms Returns Actress Karishma Sharma Flaunts Her Armpit Hairs Got Trolled
करिश्मा शर्मा - फोटो : Social Media

ये अभिनेत्री हैं करिश्मा शर्मा। करिश्मा शर्मा अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। उनका सारा सोशल मीडिया उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा है। लेकिन हाल ही में करिश्मा ने जो अपनी तस्वीर साझा की है उसको लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल करिश्मा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें उनके आर्मपिट हेयर (बाल) दिख रहे हैं जिसे लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने करिश्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Ragini mms Returns Actress Karishma Sharma Flaunts Her Armpit Hairs Got Trolled
करिश्मा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि ये तस्वीर गलती से अपलोड नहीं हुई बल्कि करिश्मा ने इस तस्वीर को जानबूझकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है, 'हां मेरे अंडरआर्म्स हेयर्स हैं और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Yes!!!!! I have underarm hair and I don’t care 🤷♀️

A post shared by Pani Puri 🌶🌶 (@karishmasharma22) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ragini mms Returns Actress Karishma Sharma Flaunts Her Armpit Hairs Got Trolled
करिश्मा शर्मा - फोटो : Social Media

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर लोग करिश्मा को ट्रोल करने पर लगे हुए हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वीट का इस्तेमाल करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं भी इतने ही रखता हूं।' वहीं कई यूजर्स इस तस्वीर के लिए करिश्मा की तारीफ भी कर रहे हैं।



विज्ञापन
Ragini mms Returns Actress Karishma Sharma Flaunts Her Armpit Hairs Got Trolled
करिश्मा शर्मा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि करिश्मा शर्मा बॉलीवुड में काम करने के साथ ही कई सारे टेलीविजन सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। करिश्मा हाल ही में उजड़ा चमन फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई टेलीविजन धारावाहिक जैसे, पवित्र रिश्ता, प्यार तूने क्या किया, ये हैं मोहब्बतें आदि में काम किया है। इसके अलावा वो रागिनी एमएमएस रिटर्न्स, हम, फिक्सर जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: अजय देवगन ने इस फिल्म की रिलीज के लिए कसी कमर, वीएफएक्स पूरा करने को जुटी कारिंदों की फौज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed