फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दूरदर्शन के विज्ञापन 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' पर छिड़ गया था विवाद, राजीव गांधी के कहने पर बना था यह गीत

Mon, 25 May 2020 05:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 25 May 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
war of words has erupted over the credit for composing song Mile sur mera tumhara
मिले सुर मेरा तुम्हारा - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन के सुनहरे दिन वापस आ गए। 80- 90 के दशक की शानदार यादों को फिर से ताजा करने का मौका लोगों को मिला है। दूरदर्शन के सुनहरे दिनों में हमलोग, बुनियाद, ब्योमकेश बक्शी, तमस और मालगुडी डेज जैसे सीरियल आया करते थे। इस बीच एक विज्ञापन भी प्रसारित होता था 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'। इस विज्ञापन ने पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था।

war of words has erupted over the credit for composing song Mile sur mera tumhara
मिले सुर मेरा तुम्हारा का स्क्रीनशॉट - फोटो : Social Media

पंडित भीमसेन जोशी के बेटे जयंत जोशी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "'तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी राष्ट्रीय एकता को दर्शाने वाला एक गीत चाहते थे। जिसका प्रस्ताव पंडित भीमसेन जोशी यानी मेरे पिता को मिला। जिसके बाद ये कंपोजिशन तैयार की गई थी।' मिले सुर मेरा तुम्हारा' जैसा विज्ञापन लोगों के बीच एकता का संदेश देने में कामयाब रहा था। आज भी यह लोगों की यादों में ताजा है।"

war of words has erupted over the credit for composing song Mile sur mera tumhara
मिले सुर मेरा तुम्हारा - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने की कंपोजिशन को लेकर विवाद भी हुआ था। दरअसल जाने माने मराठी कंपोजर अशोक पाटकी का दावा था कि उन्होंने इस गाने को कंपोज किया है, वहीं पंडित भीमसेन जोशी के बेटे जयंत जोशी ने दावा किया कि ये गीत उनके पिता ने कंपोज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
war of words has erupted over the credit for composing song Mile sur mera tumhara
मिले सुर मेरा तुम्हारा - फोटो : सोशल मीडिया

इस गीत में खेल, कला, साहित्य और अन्य विधाओं से जुड़े जाने माने लोग शामिल हुए थे। इसमें अमिताभ बच्चन, जितेन्द्र, मिथुन, शबाना आजमी, मल्लिका साराभाई, हेमा मालिनी, कमल हासन, तनुजा और जावेद अख्तर सहित कई शख्सियतों ने देश के हर हिस्से का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन

इसके दर्शकों का कहना है ये सिर्फ संगीत के सुर नहीं है। इसके जरिए भारत की विविधता और एक-दूसरे के प्रति परस्पर प्रेम-आदर को पेश किया गया था। इस गाने को देखकर एक बहुत बड़े तबके को अपना बचपन याद आ जाएगा। इस गीत को एक बार फिर से सुनिए और उस दौर की गायकी का लुत्फ उठाइए।

पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड की पांच रोमांटिक फिल्में, राहुल और अनु की 'आशिकी' का तो आज भी जवाब नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed