{"_id":"656dbe537093ff30df02b50b","slug":"akshay-kumar-and-tiger-shroff-starrer-bade-miyan-chote-miyan-teaser-release-on-this-day-2023-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bade Miyan Chote Miyan: इस दिन जारी होगा 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर, अक्षय-टाइगर के एक्शन से होगा भरपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bade Miyan Chote Miyan: इस दिन जारी होगा 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर, अक्षय-टाइगर के एक्शन से होगा भरपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 04 Dec 2023 05:26 PM IST
सार
बड़े मिया छोटे मियां का टीजर रिलीज के लिए तैयार है, फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है। फिल्म का टीजर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के एक्शन से भरपूर है।
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मिया छोटे मियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर देखने के लिए दर्शक जितने उत्सुक है, उससे ज्यादा फिल्म की टीम इस टीजर को रिलीज करने के उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर एक्शन से भरपूर होगा।
2 of 5
अक्षय कुमार - टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर रिलीज के लिए तैयार है, फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है। फिल्म का टीजर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के एक्शन से भरपूर है। सूत्र ने जानकारी दी कि फिल्म की टीम इसे गणतंत्र दिवस 2024 वीकेंड के दौरान लाने के लिए उत्सुक है।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर के साथ इसका टीजर दिखाया जाएगा। क्योंकि 'बड़े मियां छोटे मियां' की टीम एक बड़ी धूम मचाने के लिए तैयार है। इसके लिए सिनेमा मालिकों के साथ फिल्म की टीम एक समझौता करेगी। बता दें कि फाइटर 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' 2024 ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले करीब 75 दिन फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा। यह एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, संगीत और थ्रिल के साथ एक बड़ी फिल्म है। फिल्म के निर्माता त्योहारी रिलीज के सभी पहलुओं के साथ बड़े पैमाने पर काम करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बड़े मिया छोटे मियां
- फोटो : सोशल मीडिया
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को उन्होंने ही लिखा है। वहीं, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने फिल्म को निर्मित किया है। यह फिल्म ईद 2024 के दौरान पांच भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।