सब्सक्राइब करें

ZNMD 2: क्या बनने वाला है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल? निर्देशक जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 04 Dec 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
The Archies Director Zoya Akhtar gives major update on Hrithik Roshan Farhan Zindagi Na Milegi Dobara Sequel
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2011 में दस्तक देने वाली मल्टी स्टारर फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' रिलीज होते ही दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी। जोया अख्तर की कमाल की कहानी और फरहान, ऋतिक और अभय देओल की जानदार अदाकारी ने 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' को दर्शकों का असीम प्यार पाने में सफल किया। फिल्म को लेकर सभी के दिलों में इस कदर दीवानगी है कि समय-समय पर 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2' की चर्चा शुरू हो जाती है। फैंस लंबे समय से फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, हाल ही में एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्म के सीक्वल पर अपडेट दिया है। 

Trending Videos
The Archies Director Zoya Akhtar gives major update on Hrithik Roshan Farhan Zindagi Na Milegi Dobara Sequel
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की चर्चा भी अक्सर होती रहती है। दोस्ती... ट्रेवल और रिश्तों की कहानी को बड़ी ही सफलतापूर्वक दिखाने वाली इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। जहां एक तरफ जोया अख्तर इन दिनों 'द आर्चीज' का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सीक्वल को लेकर सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। निर्देशक जहां भी पहुंचती हैं, वहीं उनसे ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल स्टारर इस फिल्म के सीक्वल की चर्चाएं उनका पीछा करते-करते हुए वहां पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Archies Director Zoya Akhtar gives major update on Hrithik Roshan Farhan Zindagi Na Milegi Dobara Sequel
जोया अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में जोया अख्तर ने कॉमेडी-ड्रामा 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' से सफलता से हासिल की थी। जोया अख्तर ने इस इंटरव्यू में कहा कि यह फिल्म उनके दिल में एक विशेष स्थान रखती है और वह इसका सीक्वल लाना पसंद करेंगी, लेकिन....कहानी में जरा ट्विस्ट है। चलिए जानते हैं क्या बोलीं जोया अख्तर। जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या वह 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल बनाने की योजना बना रही हैं, तो उन्होंने एएनआई को बताया, 'हां, यह हर समय सामने आता है और हर कोई इसमें रुचि रखता है। निर्माता रुचि रखते हैं, अभिनेता रुचि रखते हैं और हम रुचि रखते हैं। वह फिल्म हमारे लिए बहुत मायने रखती है...'
The Archies Director Zoya Akhtar gives major update on Hrithik Roshan Farhan Zindagi Na Milegi Dobara Sequel
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जोया अख्तर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, '.... इसलिए, अगर हमें जिंदगी न मिलेगी दोबारा के सीक्वल की कहानी के लिए वह खास चीज मिल जाती है, तो हम इसे बनाएंगे। हम इसे सिर्फ पैसे के लिए नहीं करना चाहते हैं। जब दर्शक दूसरा पार्ट देखने आएंगे तो उनके पास एक निश्चित अनुभव और अपेक्षा होगी और हमें यह उन्हें देना ही चाहिए, अन्यथा वे खुश नहीं होंगे।' जोया अख्तर के पास 'खो गए हम कहां' और 'जी ले जरा' समेत कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जी ले जरा के लिए हम डेट्स फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि खो गए हम कहां नए साल से पहले आ रही है। हमने इसे लिखा और निर्मित किया है। यह अर्जुन वरैन सिंह  द्वारा निर्देशित है और यह एक बहुत ही रेलेवैंट फिल्म है।'
विज्ञापन
The Archies Director Zoya Akhtar gives major update on Hrithik Roshan Farhan Zindagi Na Milegi Dobara Sequel
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया
जोया अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक जल्द ही दर्शकों के लिए 'द आर्चीज' लेकर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए खुशी कपूर, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। जोया अख्तर की यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म सिनेमाघरों में नहीं ओटीटी नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed