सब्सक्राइब करें

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को हुए 20 साल, एक दूसरे को दी इस तरह बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 18 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Wishes Each Other A Happy Wedding Anniversary In A Cute Way
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 20 साल हो गए हैं। इन दोनों ने 17 जनवरी 2001 को सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। अक्षय और ट्विंकल दोनों ने ही अपनी शादी की 20वीं सालगिरह के मौके पर एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज में बधाई दी है।

Trending Videos
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Wishes Each Other A Happy Wedding Anniversary In A Cute Way
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। तो वहीं अपनी एनिवर्सरी के खास मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अक्षय मुस्कुरा रहे हैं वहीं ट्विंकल अक्षय के कंधे पर हाथ रखकर पोज दे रही हैं। तस्वीर के साथ अक्षय ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Wishes Each Other A Happy Wedding Anniversary In A Cute Way
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सबसे असंदिग्ध पार्टनरशिप जिसमें मैं रहा हूं। हमारे साथ को बीस साल हो गया है और तुम आज भी मेरे दिल को धड़काती हो और कभी-कभी मुझे परेशान कर देती हो। लेकिन इसके बाद भी मैं और किसी को नहीं चाहता क्योंकि अगर तुम साथ हो तो मेरी मुस्कान कभी दूर नहीं होती। हैप्पी एनिवर्सरी टीना।'

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay Kumar and Twinkle Khanna Wishes Each Other A Happy Wedding Anniversary In A Cute Way
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

वहीं अक्षय की इस पोस्ट को ट्विंकल ने भी री-पोस्ट किया है। इसके साथ ट्विंकल ने लिखा, 'इस साझेदारी में तुम्हीं खूबसूरती और तुम ही मटमैल हो और मैं तो यह भी नहीं कह सकती कि मैं ब्रेन हूं, क्योंकि तुम मुझसे ज्यादा समझदार हो। हमें सम्पूर्ण होने के लिए एक दूसरे की जरूरत नहीं है, लेकिन हम एक दूसरे के साथ हमेशा रहना चाहते हैं और शायद यह सिर्फ इसी तरह होना था। हैप्पी एनिवर्सरी मिस्टर के।'

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Wishes Each Other A Happy Wedding Anniversary In A Cute Way
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

इस पोस्ट को इनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों को एनिवर्सरी पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी साल 2001 में हुई थी। अक्षय से शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ा दी थी और अपनी घर-गृहस्थीही संभाल रही थीं। ट्विंकल अब लेखक भी बन गई हैं। उन्होंने कुछ किताबें भी लिखी हैं। वहीं ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा भी हैं।

पढ़ें: Nafisa Ali Birthday: जब सास ने नहीं किया था नफीसा अली को स्वीकार, पति के दोस्तों के घर रहने को हुई थीं मजबूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed