फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमला: शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, कहा- यहां जाकर करें दान

Sun, 17 Feb 2019 10:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 17 Feb 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar appeals to donate pulwama terror attack martyrs families
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्सा हैं। बॉलीवुड एक्टर्स भी इस घटना से आहत हैं। सलमान खान, आमिर खान, अनुपम खेर सहित कई बड़े स्टार्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। कंगना रनौत तो बहुत गुस्से में और उन्होंने सरकार से ठोस कदम उठाने को कहा है। 40 जवानों की शहादत से अक्षय कुमार भी बेहद दुखी हैं। एक बार फिर अक्षय कुमार शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं।

akshay kumar appeals to donate pulwama terror attack martyrs families
Akshay Kumar - फोटो : social media

इस समय देश के कोने-कोने से शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए अभियान चलाये जा रहे हैं। लोग इन परिवारों की मदद के लिए खुलकर दान दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स भी इस मुहिम के तहत आगे आए हैं। उन्होंने आर्थिक मदद की घोषणा की है और लोगों से भी मदद की अपील की है।

akshay kumar appeals to donate pulwama terror attack martyrs families
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से 'भारत के वीर' नाम से एक वेबसाइट का निर्माण करवाया था, जिसके जरिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद की जा सकती है। अक्षय ने ट्विटर पर अपील करते हुए लिखा है- पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल सकते हैं और ना ही भूलेंगे। हम सभी में रोष है और यही समय है कुछ करने का। इसलिए अभी कीजिए, पुलवामा के शहीदों के लिए दान कीजिए। उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता और अपना समर्थन दिखाइए। 
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar appeals to donate pulwama terror attack martyrs families
akshay kumar

अक्षय ने ये कहा कि यही एक आधिकारिक वेबसाइट है। इसके अलावा किसी और फर्जी साइट्स के शिकार ना बनें। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ तकनीकी खराबी की वजह से 'भारत के वीर' से योगदान करने में दिक्कत आ सकती है, मगर गृह मंत्रालय इसे दुरुस्त करने के लिए कदम उठा रहा है। 
 



 

विज्ञापन
akshay kumar appeals to donate pulwama terror attack martyrs families
अमिताभ बच्चन - फोटो : self

इससे पहले अमिताभ बच्चन भी शहीद के परिवारों की मदद के लिए आगे आए। अमिताभ शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे। कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन 2 करोड़ की राशि डोनेट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने कार्यालय को पुलवामा के सभी शहीदों के घरवालों के पते इकट्ठा करने को कहा है ताकि वह हर परिवार को अपनी तरफ से आर्थिक मदद भेज सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed