{"_id":"5c68ef3fbdec224c7f23d14d","slug":"neeti-mohan-get-married-with-nihar-pandya-but-father-brij-mohan-not-attend-the-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीति मोहन ने ब्वॉयफ्रेंड निहार संग लिए सात फेरे, शादी की रस्मों के बीच पिता हुए अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीति मोहन ने ब्वॉयफ्रेंड निहार संग लिए सात फेरे, शादी की रस्मों के बीच पिता हुए अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
neeti mohan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग देने वाली नीति मोहन ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी कर ली है । शादी 15 फरवरी को हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस से हुई । इससे पहले 14 फरवरी को मेहंदी, संगीत और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई थीं।
2 of 6
neeti mohan
अभी तक नीति मोहन की शादी की एक भी तस्वीर सामने नहीं आ पाई है। नीति मोहन की शादी में उनके पिता बृज मोहन शर्मा शामिल नहीं हो पाए। जिस वक्त नीति और निहार की शादी चल रही थी, उस वक्त बृज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।
3 of 6
neeti mohan
शादी की रस्मों के बीच ही बृज मोहन की तबीयत बिगड़ने लगी । उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया । वो कुछ थके हुए और असहज महसूस कर रहे थे अभी वे अस्पताल प्रबंधन की निगरानी में हैं। नीति की बहन मुक्ति ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में कहा है कि सिचुएशन सीरियस नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नीति मोहन
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, 'डैड ज्यादा फिजिकल स्ट्रेस नहीं ले सकते। इसलिए उन्हें होटल के अलग रूम में रखा गया था। उन्हें मंडप में नहीं देखा गया तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हमने डॉक्टर्स को होटल रूम में बुलाया तो उन्होंने डैड को हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की सलाह दी।'
विज्ञापन
5 of 6
नीति मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
मुक्ति ने आगे बताया कि उनके डैड 14 फरवरी को हुई नीति की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए थे। दरअसल, डेढ़ साल पहले थकान की वजह से डैड काफी सीरियस हो गए थे। उसके बाद से जब भी किसी हेक्टिक शेड्यूल में उनका इन्वॉल्वमेंट होता है तो उन्हें लेकर बहुत सजग रहना होता है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।