पुलवामा अटैक के बाद हर भारतीय स्तब्ध है। आतंकवादियों के इस हमले के बाद आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपना रोष जाहिर किया है। अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे मदद के लिए आगे आए और शहीदों के परिजनों को मदद का ऐलान किया है।
पुलवामा अटैक: 'उरी' की टीम ने 1 करोड़ देने का किया ऐलान, हमले पर विक्की कौशल का फूटा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले के शहीदों की मदद के लिए फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की टीम ने सेना कल्याण कोष में एक करोड़ दिए हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी रिक्वेस्ट की है कि ऐसे वक्त में जवानों का साथ देने के लिए आगे आएं।
RSVP &Team URI committed Rs. 1 Cr to families of URI attack /Army Welfare Fund -will ensure part goes to victims #Pulwama ..but urge more to respond -in small lots - and also our Indian “Unicorns” to donate graciously @Paytm @Olacabs @Flipkart @amazon @narendramodi @anandmahindra
सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल ने एक जवान की भूमिका निभाई है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विक्की ने कहा कि 'मैं निजी तौर पर नुकसान महसूस कर रहा हूं। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। एक राष्ट्र के तौर पर हमें साथ आना चाहिए और शहीद जवानों के परिवारों की मदद करनी चाहिए। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।'
Actor Vicky Kaushal: It feels like a personal loss. A strong befitting answer must be given to terrorism. As a nation, we should come together & give the required support to the families of the martyrs, emotionally & financially. Our prayers are with them. #PulwamaAttack pic.twitter.com/2CBbainYnI
इससे पहले उरी फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने कहा कि' यह बहुत ही दुखद है, मुझे नहीं पता कि उरी के बाद यह और भी ज्यादा निजी क्यों लगता है, बता दूं कि इस हमले में मैंने अपने भाईयों को खोया है। सरकार को भी चाहिए की अब सोचने का नहीं बल्कि करने का वक्त आ गया है। भारत को पाकिस्तान पर दबाव बनाना ही होगा, क्योंकि अब शांति लायक कुछ बचा नहीं है।'
फिल्म की बात करें तो साल 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल की मुख्य भूमिका है। बॉक्स ऑफिस पर उरी को दर्शकों का बेहद उत्साहजनक रिस्पॉन्स देखने को मिला। उरी ने कुल 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।