फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' से डरकर पाकिस्तान को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Sun, 17 Feb 2019 09:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
salman khan film bharat not release during eid in pakistan
bharat teaser - फोटो : file photo

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग जोरो शोरो से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान कटरीना कैफ घायल हो गई हैं। बहरहाल इन सबके बीच फिल्म भारत को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान से ऐसी खबर आई जिससे वहां उनके फैंस को निराशा हो सकती है। 

salman khan film bharat not release during eid in pakistan
salman khan - फोटो : file photo

सलमान खान के फैंस ना केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी बहुत बड़ी संख्या में हैं। सलमान की जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होनी है। इसी दिन पाकिस्तान के सुपरस्टार फवाद खान की फिल्म दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

salman khan film bharat not release during eid in pakistan
salman khan - फोटो : file photo

दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज से पाकिस्तान डिस्ट्रीब्यूटर्स भी खुश थे कि सिनेमाघरों में इस दौरान भारी भीड़ उमड़ेगी लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। दरअसल पाकिस्तान मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसके बाद माना जा रहा है सलमान की फिल्म पाकिस्तान में ईद के मौके पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan film bharat not release during eid in pakistan
salman khan - फोटो : file photo

सिनेब्लिट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ पाकिस्तान ने एक सर्कुलर जारी किया था जिसके मुताबिक कोई भी भारतीय फिल्म ईद से दो दिन पहले और त्योहार के दो हफ्ते बाद तक रिलीज नहीं होगी। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे पाकिस्तानी फिल्मों को नुकसान ना उठाना पड़े क्योंकि भारतीय फिल्मों की वजह से बिजनेस पर काफी असर पड़ता है। 

विज्ञापन
salman khan film bharat not release during eid in pakistan
salman khan - फोटो : file photo

गौरतलब है कि सलमान खान की रेस 3 पाकिस्तान में ईद के मौक पर रिलीज नहीं हो पाई थी और अब फिल्म भारत के साथ भी ऐसा होने जा रहा है। भारत में सलमान खान कटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं वरुण धवन भी एक छोटे से रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed