'उरी' की टीम ने एक करोड़ देने का किया ऐलान
'उरी' की टीम ने दिए एक करोड़ और फरहान अख्तर ने शेयर की नई फोटो, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर 'गली ब्वॉय' की धूम
रणवीर सिंह की गली ब्वॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद वीकेंड में भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 19 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन 13 करोड़ और तीसरे दिन शनिवार को 19 करोड़ के आस-पास बिजनेस करने में कामयाब रही। माना जा रहा है रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
पढ़ें: 3 दिन में ही 'गली ब्वॉय' ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें कितना रहा कलेक्शन
फरहान ने शेयर की शिबानी दांडेकर की तस्वीर
पिछले कुछ समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फरहान अख्तर ने एक बार फिर शिबानी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा- 'यह लड़की'। साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोटिकॉन भी बनाया। तस्वीर में शिबानी और फरहान दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं।
पढ़ें: फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, खुलेआम किया प्यार का इजहार
सिंगर नीति मोहन ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी कर ली है । शादी 15 फरवरी को हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस से हुई । इससे पहले 14 फरवरी को मेहंदी, संगीत और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई थीं।
पढ़ें: नीति मोहन ने ब्वॉयफ्रेंड निहार संग लिए सात फेरे, शादी की रस्मों के बीच पिता हुए अस्पताल में भर्ती
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के बाद उन्हें द कपिल शर्मा शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सोनी टीवी ने उन्हें हटा दिया है। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर बवाल मचा हुआ था।
पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए नवजोत सिंह सिद्धू